फतेहाबाद में महिला समेत दो तस्कर पकड़े: एक साथी पहले गिरफ्तार, तलाशी मे मिली थी हेरोइन, पूछताछ में सामने आए दोनों के नाम – Jakhalmandi News

फतेहाबाद के जाखल में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में मुख्य महिला सप्लायर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी को जमानत मिल गई है। वहीं व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में एक आरोपी को पहले पकड़ा जा चुका है। पुलिस मामले की जांच
.
पुलिस ने 24 मई को गश्त के दौरान ओवरब्रिज के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पकड़े जाने पर उसने अपना नाम शनि निवासी बाजीगर बस्ती, जाखल बताया। तलाशी में उसके पास से 4.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो महिला और दूसरे आरोपी के नाम सामने आए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान चूहड़पुर की रहने वाली मुख्य सप्लायर सीता रानी और एक अन्य आरोपी रिंकू के रूप में हुई हैं।