Published On: Sun, Dec 15th, 2024

फडणवीस सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज: रिजल्ट आने के 21 दिन बाद नागपुर में होगा शपथ ग्रहण; 30-32 मंत्री ले सकते हैं शपथ


नागपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को मुंबई में हुआ था। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को मुंबई में हुआ था।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब 21 दिन बाद रविवार को कैबिनेट मंत्रियों की शपथ होगी। शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की शपथ भी रिजल्ट आने के करीब 11 दिन बाद 5 दिसंबर को हो सकी थी।

सूत्रों के अनुसार, गृह और वित्त मंत्रालय को लेकर सहमति न बन पाने की वजह से सरकार गठन और कैबिनेट विस्तार में इतनी देरी हुई है। डिप्टी CM एकनाथ शिंदे गृह और वित्त मंत्रालय पर दावा कर रहे हैं। जबकि भाजपा गृह मंत्रालय अपने पास रखना चाह रही है।

वहीं, वित्त मंत्रालय पर अजित पवार दावा कर रहे हैं। शिंदे सरकार में गृह मंत्रालय तब के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास था। इसी आधार पर इस सरकार में डिप्टी CM की शपथ लेने वाले एकनाथ शिंदे गृह मंत्रालय पर दावा कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट विस्तार में 30 से 32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। भाजपा के 20-21 विधायक, मंत्री बन सकते हैं। जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं। संभावित मंत्रियों को शपथ के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस खुद फोन करेंगे।

CM देवेंद्र फडणवीस ने 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में मुलाकात की थी।

CM देवेंद्र फडणवीस ने 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में मुलाकात की थी।

भाजपा के पास गृह, शिवसेना को हेल्थ और NCP को वित्त विभाग सूत्रों के अनुसार भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। पार्टी ने शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है। वहीं, NCP को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की है।

मंत्रिमंडल में संभावित मंत्रियों के नाम

NCP- अजित गुट: 5 पुराने मंत्रियों समेत जिरवाल-भरणे का नाम चर्चा में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पिछली सरकार में मंत्री रहे छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, धर्मरावबाबा, अदिति तटकरे, अनिल पाटिल के नाम बने रहेंगे। दिलीप वलसे पाटिल पहले ही इनकार कर चुके हैं जबकि हसन मुश्रिफ का पत्ता कट सकता है। सूत्रों के मुताबिक नरहरि जिरवाल, दत्ता भरणे को मंत्री पद मिल सकता है।

शिवसेना शिंदे गुट: गोगवले, शिरसाट, खोतकर को मिल सकता है मौका शिंदे ने उदय सामंत, शंभुराजे देसाई, दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल के नाम बरकरार रखे हैं। प्रवक्ता संजय शिरसाट, प्रताप सरनाईक, भरत गोगवले, विजय शिवतारे, अर्जुन खोतकर को भी मौका मिल सकता है।

भाजपा से मुंडे, मुनगंटीवार और पाटिल का नाम शामिल कैबिनेट में चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, पंकजा मुंडे के नाम सबसे ऊपर हैं। मेघना बोर्डिकर, संभाजी पाटिल निलंगेकर, रवींद्र चव्हाण, राधाकृष्ण पाटिल, गिरीश महाजन, अतुल सावे, परिणय फुके और संजय कुटे के नाम भी शामिल हैं। बीजेपी ने कुछ नए चेहरों को मौका देने का फैसला किया है।

नागपुर में क्यों हो रहा शपथग्रहण ​​​​​​​महाराष्ट्र ​​में विधानसभा के दो भवन हैं, एक मुंबई और दूसरा नागपुर में। विधानसभा का बजट और मानसून सत्र मुंबई में होता है। जबकि शीतकालीन सत्र नागपुर में होता है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से नागपुर में होना है। इसी वजह से शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के बजाय नागपुर में हो रहा है।

—————————————

महाराष्ट्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अजित पवार की ₹1,000 करोड़ की जब्त संपत्ति रिलीज होगी

डिप्टी CM पद की छठी बार शपथ लेने के 2 दिन बाद अजित पवार की जब्त बेनामी संपत्ति रिलीज करने का आदेश आ गया। दिल्ली के आयकर विभाग ट्रिब्यूनल ने पवार की 1 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को फ्री कर दिया है। 7 अक्टूबर 2021 में छापेमारी के दौरान IT डिपार्टमेंट ने इन संपत्तियों को जब्त किया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>