Published On: Sun, Aug 4th, 2024

प.बंगाल के मंत्री ने महिला अधिकारी से कहा-डंडे से पीटूंगा: सरकारी कर्मचारी हो, सिर झुकाओ, ये गुंडे तुम्हें रात में घर नहीं जाने देंगे


कोलकाता11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वीडियो में मंत्री अखिल गिरी बंगाली में महिला को मारपीट की धमकी देते नजर आ रहे हैं। - Dainik Bhaskar

वीडियो में मंत्री अखिल गिरी बंगाली में महिला को मारपीट की धमकी देते नजर आ रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के सुधार प्रशासन (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री अखिल गिरि का शनिविर को एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे अतिक्रमण हटवाने आईं वन विभाग की एक महिला अधिकारी को मारपीट की धमकी और गाली देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में TMC नेता महिला अधिकारी मनीष शॉ पर चिल्लाते हुए कह रहे हैं, ”तुम एक सरकारी कर्मचारी हो। बोलते समय अपना सिर झुकाओ। तुम देखना एक हफ्ते में तुम्हारे साथ क्या होता है। अगर तुम फिर से अतिक्रमण का मुद्दा उठाती हो, तो मैं सुनिश्चित करूंगा कि तुम वापस नहीं आ पाओगी। ये गुंडे तुम्हें रात में घर नहीं जाने देंगे। अपने तरीके सुधारो, नहीं तो डंडे से पीटूंगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो पूर्व मेदिनीपुर जिले के ताजपुर समुद्र तट के पास का है। यहां जिला वन अधिकारी मनीषा शॉ अपनी टीम के साथ वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटावा रही थीं। इसी दौरान मौके पर मंत्री पहुंचे और उन्होंने मनीषा से बहस की।

अधिकारी मनीषा ने मामले को लेकर अबतक कोई टिप्पणी नहीं की है। वीडियो को भाजपा ने भी पोस्ट किया है। भाजपा नेताओं ने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने गवर्नर आनंद बोस से मंत्री गिरी को पद से हटाने की मांग की है।

मंत्री गिरी बोले- वन विभाग गरीबों को परेशान कर रहा
वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री गिरी ने अपने ही सरकार के वन विभाग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- वन विभाग केवल उन गरीब लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जिन्होंने छोटी-छोटी दुकानें खोल रखी हैं, जबकि वन भूमि पर कई निर्माण कार्य हुए हैं। वन विभाग गरीब लोगों को परेशान कर रहा है।

भाजपा बोली- ममता मंत्री को जेल में डालने की हिम्मत करेगी?
भाजपा की बंगाल यूनिट ने अपने X पर लिखा, “क्या ममता बनर्जी इस मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर निकालकर सलाखों के पीछे डालने की हिम्मत करेंगी? क्या ममता बनर्जी मंत्री गिरी के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज करेंगी। देखते हैं कि इस गुंडे को जान से मारने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने की धमकी देने के लिए जेल भेजा जाता है या नहीं।

TMC बोली- गिरी के व्यवहार का हम विरोध करते हैं
तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने घटना के बाद कहा- CM ममता और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी को मामले के बारे में बताया है। वे इस पर नजर रख रहे हैं। हम गिरी के शब्दों और व्यवहार का विरोध करते हैं। अगर गिरी को वन विभाग के बारे में कुछ कहना ही था, तो वे वन मंत्री बीरबाहा हंसदा से बात कर सकते थे। इसके बजाय, उन्होंने डायरेक्ट विभाग की महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा का राज्यपाल को पत्र, कहा- मंत्री को पद से हटाए
बंगाल भाजपा के नेता कौस्तव बागची ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मंत्री अखिल गिरि को निष्कासित करने की मांग की है। बागची ने कहा- गिरि पहले भी विवादित बातें कह चुके हैं। उन्होंने इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर महिला विरोधी और अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी ने दुनिया भर में विवाद खड़ा कर दिया था। आखिर में उन्होंने माफी मांगी थी। ऐसा लगता है कि उन्होंने इससे कोई भी सबक नहीं सीखा है।

यह खबर भी पढ़ें…

बंगाल में महिला से मारपीट का वीडियो: 4 लोगों ने हाथ-पैर पकड़े, 2 ने डंडों से मारा

पश्चिम बंगाल में एक महीने पहले महिला की बेरहमी से पिटाई का एक और वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में चार आदमी एक महिला को हाथों और पैरों से पकड़े हुए दिख रहे हैं, जबकि दो आदमी महिला को दो डंडों से मारते नजर आते हैं। इस दौरान महिला चीखती है, लेकिन आरोपी उसे मारना बंद नहीं करते। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>