प्रो कबड्डी लीग में अनिल कुमार 78 लाख में बिके: भिवानी में किया अभ्यास, हिमाचल के रहने वाले है, एकेडमी में खुशी – Bhiwani News

भिवानी की कैप्टन अशन कुमार सांगवान एकेडमी के खिलाड़ी अनिल कुमार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में 78 लाख में खरीदा है। अनिल कुमार ने हिमाचल से आकर द्रोणाचार्य अवार्डी अशन कुमार की एकेडमी में प्रशिक्षण लेकर सबसे कम समय में प्रो कबड्डी सीजन 12 में पहली
.
प्रो कबड्डी की सभी टीमों ने अनिल कुमार पर बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास किया। अनिल कुमार की उच्चतम बोली 78 लाख रुपए कीमत लगाकर यू-मुंबा ने अपनी टीम में शामिल किया। अनिल कुमार ने अपने बेहतर खेल की बदौलत अपना यह स्थान बनाया है। साथ ही अनिल कुमार लगातार अभ्यास करके अपने आप में निखार करता हरता है।

कबड्डी खिलाड़ी अनिल कुमार का पीकेएल में ऑक्शन होने पर एकेडमी में खुशी
अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी प्रो कबड्डी में किसी भी नए खिलाड़ी को खुली बोली में सीजन प्रथम से लेकर अब तक (12 सीजन तक) इतनी राशि में नहीं लिया। सीजन 12 के ऑक्शन में आज अनिल कुमार ने सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं। एकेडमी के संचालक अशन कुमार व सहयोगी मा. राजपाल, एसडीओ रमेश चाहर, संदीप वकील, सुरेंद्र वकील, राजवीर वकील, अशोक बुरा, सूबेदार करण सिंह, कैप्टन मदन परमार व विष्णु ने खुशी जाहिर की और अनिल को बधाई दी।