Published On: Thu, Dec 5th, 2024

प्रियंका गांधी की अमित शाह से मुलाकात: ​​​​​​​बोलीं- राजनीति से ऊपर उठकर वायनाड लैंडस्लाइड के पीड़ितों की मदद करें, PM ने कुछ नहीं किया


नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रियंका गांधी ने अमित शाह से संसद परिसर में मीटिंग की। अमित शाह ने कहा कि प्रियंका की मांगों पर 5 दिसंबर को जवाब दिया जाएगा। - Dainik Bhaskar

प्रियंका गांधी ने अमित शाह से संसद परिसर में मीटिंग की। अमित शाह ने कहा कि प्रियंका की मांगों पर 5 दिसंबर को जवाब दिया जाएगा।

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बुधवार को केरल के सांसदों का डेलिगेशन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला। मुलाकात के दौरान केंद्र की ओर से वायनाड में लैंडस्लाइड से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के 2 हजार करोड़ रुपए का फंड रिलीज करने की मांग की गई।

संसद भवन में 10 मिनट तक चली इस मीटिंग के बाद प्रियंका ने बताया कि उन्होंने शाह से कहा- राजनीति को परे रखकर वायनाड के लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए। PM भी वायनाड गए थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

प्रियंका ने कहा कहा- हमने गृह मंत्री को वायनाड की स्थिति के बारे में बताया है। वहां के लोग पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। उनके पास कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं बचा है।

लोगों के घर, बिजनेस, स्कूल सब कुछ बह गया है। वहां लोगों की जितनी मदद की जाए, वो करनी चाहिए। वायनाड में प्रभावित लोगों के लिए सबकुछ बर्बाद हो गया है। ऐसे में अगर केंद्र सरकार कुछ नहीं करती है तो हम क्या कर सकते हैं?

दरअसल, वायनाड में 29 जुलाई की रात करीब 2 बजे और 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में लैंडस्लाइड हुए थे। इसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

प्रियंका गांधी ने अमित शाह को वायनाड के लोगों की मदद करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रियंका गांधी ने अमित शाह को वायनाड के लोगों की मदद करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रियंका ने शाह से कहा- लोगों का दर्द पहचानें…5 पॉइंट

  1. हमें राजनीति से ऊपर उठकर इन लोगों के दर्द को पहचानना चाहिए, क्योंकि उनका दर्द बहुत बड़ा है। इस पर बहुत गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
  2. मैंने शाह से कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी भी वायनाड गए थे और पीड़ितों से मिले थे, लेकिन जब मैं पीड़ितों से मिलीं तो उनके बीच उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री कुछ करेंगे। हालांकि, पीएम ने अब तक कोई मदद नहीं की है।
  3. हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की राहत के लिए आगे आएं, ताकि ये लोग अपना जीवन फिर से शुरू कर सकें।
  4. वायनाड के प्रभावित लोग केंद्र सरकार की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। वे चाहते हैं कि उनकी बिखरी हुई जिंदगी फिर से पटरी पर आ जए।
  5. वायनाड में लैंडस्लाड से प्रभावित लोगों को तत्काल पुनर्वास करने की जरूरत है। इस त्रासदी के पीड़ित सम्मान के साथ अपनी जिंदगी फिर से शुरू करना चाहते हैं।

वायनाड लैंडस्लाइड- राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से केंद्र पहले ही इनकार कर चुका

केंद्र सरकार वायनाड लैंडस्लाइड को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से पहले ही इनकार कर चुकी है। दरअसल, लैंडस्लाइड के बाद अगस्त में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर वायनाड लैंडस्लाइड को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी।

10 नवंबर को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केरल सरकार को लेटर लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि SDRF-NDRF के मौजूदा दिशा-निर्देशों के तहत किसी भी आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कोई प्रावधान नहीं है।

राहुल-प्रियंका और मोदी पीड़ितों से मिल चुके

1 अगस्त: राहुल-प्रियंका का वायनाड दौरा, राहुल बोले- यह अलग स्तर की त्रासदी

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 1 और 2 अगस्त को वायनाड दौरे पर थे।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 1 और 2 अगस्त को वायनाड दौरे पर थे।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 1 और 2 अगस्त को वायनाड दौरे पर थे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 1 अगस्त को वायनाड पहुंचे थे। दोनों ने प्रभावित लोगों से बात की। राहुल ने कहा था कि यह देख कर दुख हो रहा है कि इतने लोगों ने अपने परिवार और घरों को खो दिया। आज मुझे वैसा ही महसूस हो रहा है, जैसा मेरे पिता के निधन के समय हुआ था। राहुल के वायनाड दौरे की खबर पढ़ें…

2 अगस्त: मोदी का दौरा, कहा- ये त्रासदी सामान्य नहीं

PM मोदी 10 अगस्त को लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके में गए। अधिकारियों ने उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी थी।

PM मोदी 10 अगस्त को लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके में गए। अधिकारियों ने उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी थी।

PM मोदी 10 अगस्त को लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके में गए। अधिकारियों ने उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को वायनाड में लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके का दौरा किया। पीड़ितों से मुलाकात के बाद उन्होंने CM पिनाराई विजयन और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में PM ने कहा- यह त्रासदी सामान्य नहीं हैं। मोदी के वायनाड दौरे की खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>