Published On: Mon, Jun 24th, 2024

प्रज्वल की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में पहले दो बार कस्टडी बढ़ चुकी; समलैंगिक संबंध मामले में भाई सूरज भी गिरफ्तार


बेंगलुरु9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर 31 मई की है, जब गिरफ्तारी के बाद प्रज्वल को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से बाहर आने के दौरान वहां मौजूद लोग उनकी फोटो क्लिक करते दिखे। - Dainik Bhaskar

तस्वीर 31 मई की है, जब गिरफ्तारी के बाद प्रज्वल को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से बाहर आने के दौरान वहां मौजूद लोग उनकी फोटो क्लिक करते दिखे।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन है। उन्हें बेंगलुरु की कोर्ट में पेश किया जा सकता है। कोर्ट ने 10 जून को उन्हें 24 जून तक, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

प्रज्वल को 31 मई को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 6 जून तक SIT की हिरासत में भेजा। 6 जून को उनकी पुलिस कस्टडी 10 जून तक बढ़ा दी गई। फिर 10 जून को बेंगलुरु की एक स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। उनके खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों से जुड़े अब तक तीन FIR दर्ज की गई हैं। प्रज्वल हासन के पूर्व JDS सांसद रहे हैं। वे JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।

प्रज्वल के भाई युवक से समलैंगिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार

समलैंगिक संबंध के आरोप मामले में सूरज रेवन्ना शनिवार (22 जून) की रात पूछताछ के लिए हासन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

समलैंगिक संबंध के आरोप मामले में सूरज रेवन्ना शनिवार (22 जून) की रात पूछताछ के लिए हासन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

दूसरी तरफ, प्रज्वल रेवन्ना के बड़े सूरज रेवन्ना को सेक्शुअल हैरेसमेंट के दूसरे केस रविवार (23 जून) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। JDS के एक कार्यकर्ता ने सूरज पर समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने सूरज को कल गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक पुलिस ने केस CID को ट्रांसफर कर दिया।

आरोप लगाने वाले युवक का दावा है कि 16 जून को JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया था। यहां सूरज ने उसे जबरदस्ती चूमा, उसके होंठ और गालों को दांतों से काटा।युवक ने 22 जून को सूरज के खिलाफ हासन जिले के होलेनरसीपुरा पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी।

युवक के मुताबिक, सूरज ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने में मदद का भरोसा दिया। युवक ने बाद में घटना को लेकर सूरज को मैसेज किया, तो सूरज ने जवाब दिया कि चिंता मत करो, सब कुछ ठीक हो जाएगा।

​​​​​​​

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>