Published On: Thu, May 29th, 2025

प्रज्ञा बोलीं-मुसलमानों ने हिंदुओं पर आक्रमण किया, हिंदू भी करें: इंदौर में कहा- धर्म पूछकर बहनों का सुहाग उजाड़ा, पाकिस्तान के तो पूरे ही आतंकवादी हैं – Indore News


पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर गुरुवार को इंदौर में करणी सेना की पराक्रम यात्रा में शामिल हुईं।

पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गुरुवार को इंदौर में कहा- पहलगाम में हिंदुओं की जाति पूछकर, हिंदुओं का धर्म पूछकर, हिंदुओं की परीक्षा लेकर बहनों और माताओं का सुहाग उजाड़ा है। ऐसे आतंकवादी हमले को, नरसंहार को हम सीधा सा कहेंगे कि मुसलमानों ने

.

अगर ऐसे आक्रमण होते हैं तो हिंदू भी मुसलमानों पर और मुसलमान आतंकवादियों पर आक्रमण करें। ऐसा हमारा आह्वान है। प्रज्ञा करणी सेना की पराक्रम यात्रा में शामिल होने पहुंची थीं। वे जिस समय यह बयान दे रही थी, उस समय भाजपा विधायक रमेश मेंदोला और अन्य पदाधिकारी भी थे।

प्रज्ञा ने कहा कि देश की जो परिस्थितियां हैं, उनमें जिस तरह से हमें आज खड़े हो जाना चाहिए, आज हमें खड़े होना पड़ेगा। मुगलों से जिस तरह से युद्ध किया था, वह पराक्रम कोई कम नहीं था। हमें उस समय भी मुगलों से युद्ध लड़ना पड़ा था। हालात आज भी वही हैं कि हमारे देश को काटने के लिए मुगल सक्रिय हैं।

मियाइन कहती है, खून की नदियां बह जाएंगी प्रज्ञा सिंह ने आगे कहा कि मुगल आज भी गद्दार हैं। जो मुगल का खून है, जो मुगल के मिश्रित रक्त की संतान हैं, वह आज भी भारत को निष्कंटक नहीं होने दे रही है। भारत को पराजित करने के लिए बराबर प्रयास कर रही है। कश्मीर में बैठी हुई एक मियाइन (महबूबा मुफ्ती), भले ही वह मुख्यमंत्री रही हो, कहती है कि 370 नहीं हटेगा, खून की नदियां बह जाएंगी। मैंने 370 के लिए वोट किया, 370 हटा, एक मच्छर भी नहीं मरा।

‘भारत अखंड हो और गोहत्या बंद हो’ यह नारा लगाएं प्रज्ञा ने कहा कि हम बचपन से नारा लगाते थे कि 370 हटाओ और देश बचाओ। हम अभी नारा लगाते हैं कि भारत अखंड हो और गोहत्या बंद हो। यह नारा आप सभी जरूर लगाया करो। हमारे एक भाई ने हैदराबाद में कह दिया कि गाय काटना तुम्हारा धर्म है और तुम्हें काटना हमारा धर्म है।

राजपूत समाज को एकजुट होकर काम करना होगा पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पराक्रम यात्रा में कहा कि महाराणा प्रताप ने सर्व समाज को साथ लेकर राष्ट्र रक्षा, हिंदुत्व और धर्म के लिए काम किया। उन्होंने राजपूत समाज से एकता के साथ आगे बढ़ने और महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। राजपूत समाज को एकजुट होकर राष्ट्र रक्षा, हिंदुत्व और धर्म के लिए कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता और बलिदान को याद रखना और उनके आदर्शों को अपनाना आवश्यक है।

प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेसियों का इतिहास देशद्रोहियों का प्रज्ञा सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। उनका इतिहास देशद्रोहियों का है। मोदी ने संकल्प लिया है कि हम ‘कांग्रेस साफ भारत’ करेंगे, ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ करेंगे। इसलिए इस संकल्प पर हमें साथ देना है, गद्दारों को चुन-चुनकर निपटा दीजिए।

हमारा संकल्प पूरा हो जाएगा, राष्ट्र अखंड बनेगा। आज बस इतना कहेंगे कि जो युद्ध इन्होंने शुरू किया है, मांग का सिंदूर जो इन्होंने मिटाया है, ऐसे ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्नवाचक चिह्न लगाकर खड़े कर देना। ऐसे पप्पू और टिप्पूओं को जवाब दे देना। आप एक रोटी कम खा लेना, लेकिन वोट धर्म को ही देना।

‘हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर मार देते हैं’ लव जिहाद पर प्रज्ञा ने कहा कि कई मामले सामने आ रहे हैं। जो लोग लव जिहाद करते हैं, वे अपनी एक षड्यंत्रकारी नीयत के तहत कर रहे हैं। हिंदुओं की लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर या तो उन्हें मार देते हैं या उनके द्वारा आबादी बढ़ाते हैं।

बापट चौराहे से छत्रसाल प्रतिमा तक पराक्रम यात्रा साध्वी प्रज्ञा ने यह बयान इंदौर में करणी सेना भारत द्वारा प्रताप पराक्रम यात्रा के दौरान बापट चौराहे पर दिया। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि भारत माता मंदिर, बापट चौराहा से प्रताप पराक्रम यात्रा निकली, जो भारत माता मंदिर, बापट चौराहा से प्रारंभ होकर विजय नगर, रेडिसन होते हुए महाराजा छत्रसाल प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई। पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर, विधायक रमेश मेंदोला और विधायक उषा ठाकुर इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये खबरें भी पढ़ें…

मालेगांव ब्लास्ट का फैसला 31 जुलाई तक टला:एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने मुंबई हाईकोर्ट से मांगा समय, साध्वी प्रज्ञा बोलीं-सत्यमेव जयते

महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसला टल गया है। गुरुवार को एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने मुंबई हाईकोर्ट से दोषियों को सजा सुनाने के लिए 31 जुलाई तक का समय मांगा है। माना जा रहा है कि अब एनआईए कोर्ट 31 जुलाई को फैसला सुनाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>