पूर्व विधायक रामचन्द्र यादव की पुण्यतिथि मनी

रहिका। क्रांतिकारी साम्यवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिस्फी के पूर्व विधायक स्व.रामचन्द्र यादव की पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय सप्ता मधुबनी में मनाई गई। अध्यक्षता पार्टी के नेता विश्वजीत यादव ने की। पुष्पेन्द्र ठाकुर, यशवंत झा, मनोज मिश्र,राम सुदिष्ट यादव, मोहन मंडल, विन्देश्वर यादव,गंगाधर सहित नेताओं ने पूर्व विधायक को बिस्फी विधानसभा का विकास पुरुष बताया।