पूर्णिया में अस्पताल कैंपस से बाइक चोरी: पूरी वारदात CCTV में कैद, 3 मिनट के अंदर लॉक तोड़कर गाड़ी ले भागा – Purnia News

पूर्णिया में प्राइवेट नर्सिंग होम के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई। चोरी से पहले बदमाश ने आसपास रेकी की। 3 मिनट के अंदर मास्कर चाभी से लॉक तोड़कर गाड़ी ले भागा। पूरी वारदात कैंपस में लगे CCTV में कैद हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के लाइन बाजार की है।
.
पीड़ित रत्नेश कुमार मधुबनी इलाके के सिपाही टोला के रहने वाले हैं। स्थानीय थाने में चोरी के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को गाड़ी के लोकेशन की जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची।

जरूरी काम से अस्पताल गया था। कैंपस में बाइक लगाकर अंदर चला गया। आधे घंटे बाद बाहर आया तो गाड़ी गायब थी। आसपास के लोगों से पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। CCTV फुटेज में एक शख्स गाड़ी ले जाते हुए दिखा। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोरी से पहले एक लड़का मोबाइल पर बात करने के बहाने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता है। टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए था। मौका मिलते ही मास्टर-की से लॉक खोलकर बाइक ले उड़ता है।

इसी कैंपस से बाइक की चोरी हुई।
चोर की तलाश की जा रही है
सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसके आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
लोगों में नाराजगी
वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।लोगों का कहना है कि इस इलाके में चोरी की घटना बढ़ गई। पुलिस शिकायत के बाद भी कुछ नहीं करती है।

अस्पताल कैंपस के बाहर से अपाची बाइक चोरी।