पुलिस बोली-संभल हिंसा में एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान: वसूली उपद्रवियों से की जाएगी, हमारे पास हिंसा में शामिल 400 आरोपियों के फुटेज – Sambhal News

संभल में हिंसा वाली जगह पर गुरुवार को भी सर्चिंग की गई। इस दौरान विदेशी कारतूस मिले हैं।
उत्तर प्रदेश की संभल हिंसा में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कई कारें, ट्रांसफॉर्मर जलाए गए और CCTV कैमरे भी तोड़े गए। इसकी वसूली उपद्रवियों से की जानी है। यह जानकारी गुरुवार को संभल जिले के SP केके बिश्नोई ने दी।
.
उन्होंने बताया कि पुलिस के पास हिंसा से जुड़े 400 लोगों के फुटेज हैं। इनकी पहचान की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे खुद पुलिस स्टेशन आकर अपराध कबूल करें। पुलिस हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर लगाएगी।
संभल में कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें गोली लगने से चार युवकों की मौत हो गई थी।
हिंसा के 12वें दिन गुरुवार को भी पुलिस ने हिंसा प्रभावित इलाकों में सर्चिंग की। इस दौरान फोरेंसिक टीम को 3 कारतूस, 1 खोखा और दो 12 बोर के मिसफायर कारतूस मिले। ये अमेरिकी कारतूस बताए जा रहे हैं।
इससे पहले, मंगलवार को सर्च टीम को पाकिस्तान मेड कारतूस मिले थे। पढ़ें पूरी खबर…

मंगलवार को संभल में जांच टीम को मिसफायर 2 खोखे बरामद हुए थे।
पुलिस ने 6 दिसंबर से एक दिन पहले जिले में सुरक्षा बढ़ा दी है। इस दिन अयोध्या में बाबरी ढांचे को गिराया गया था। शुक्रवार को जुमे की जमाज भी होनी है।
संभल हिंसा का मौजूदा और पिछले 24 घंटे का घटनाक्रम जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…