Published On: Sun, Jan 5th, 2025

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर..DRG जवान शहीद: अबूझमाड़ में 4 जिलों के 1000 जवानों ने घेरा; शवों के साथ AK-47 और SLR बरामद – Chhattisgarh News


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर हुए हैं। वहीं एक जवान शहीद हो गया है। (फाइल इमेज)

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ हुई है, जिसमें DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए। वहीं, जवानों ने 4 माओवादियों को भी मार गिराया है।

.

मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से सभी नक्सलियों के शव और AK 47, SLR जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है।

अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है।

अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है।

ऑपरेशन पर निकले थे 1 हजार जवान

बताया जा रहा है कि, शनिवार देर रात 4 जिले के 1 हजार जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके को घेर लिया था। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की DRG और STF की टीम को भेजा गया था। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं।

2024 में मुठभेड़ में मारे गए नक्सली

……………………….

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ से जुड़ी और भी खबर पढ़ें…

10 नक्सलियों को ढेर करने के बाद जश्न: छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के बाद हथियारों के साथ नाचे जवान; जनवरी से अब तक 207 नक्सली ढेर

मुठभेड़ के बाद जवान जश्न मनाते भी दिखे। जवानों ने हथियारों के साथ डांस किया।

मुठभेड़ के बाद जवान जश्न मनाते भी दिखे। जवानों ने हथियारों के साथ डांस किया।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 3 महिला और 7 पुरुष हैं। सभी के शव और 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद जवान जश्न मनाते भी दिखे। जवानों ने हथियारों के साथ डांस किया। पढ़ें पूरी खबर…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>