पुरसौलिया में निकली कलश शोभायात्रा

कलुआही। पुरसौलिया गांव के वार्ड आठ में भगवती पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 111 युवतियों द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा का का उद्घाटन कलुआही प्रखंड के प्रखंड प्रमुख महेश चंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह एवं मुखिया मनोज शाह ने किया। पहला और दूसरा कलश इन दोनों के हाथों दिया गया।