Published On: Mon, Dec 23rd, 2024

पुणे में फुटपाथ पर डंपर चढ़ा, 9 लोगों को कुचला: 2 बच्चों समेत 3 की मौत; सभी मजदूर सो रहे थे; ड्राइवर गिरफ्तार


पुणे8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एक्सीडेंट के बाद मजदूरों के घरवालों ने बताया कि डपर तेज रफ्तार में था। - Dainik Bhaskar

एक्सीडेंट के बाद मजदूरों के घरवालों ने बताया कि डपर तेज रफ्तार में था।

पुणे में रविवार रात करीब 1 बीत रात एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप ये घायल हुए हैं।

मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से एक की उम्र 1 साल और एक की उम्र 2 साल है। एक्सीडेंट वाघोली के केसनंद फाटा इलाके में हुआ। डंपर चला रहा शख्स नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि फुटपाथ पर करीब 12 लोग सो रहे थे। ये सभी मजदूरी करते थे और काम के लिए पुणे से अमरावती जा रहे थे।

इन्हीं मजदूरों के कुछ साथी पास की झोपड़ी में सो रहे थे। उन्होंने कहा- डंपर सो रहे लोगों को कुचलते हुए तेजी से निकल गया। जब चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो हम बाहर आए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

2 दिन पहले मुंबई में फुटपाथ पर खेल रहे एक 4 साल के बच्चे को SUV कार चालक ने रौंद दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं।

देर रात करीब 1 बजे डंपर ने मजदूरों को कुचला। उनके चिल्लाने के बाद झोपड़ी में सो रहे मजदूर फुटपाथ पर पहुंचे

देर रात करीब 1 बजे डंपर ने मजदूरों को कुचला। उनके चिल्लाने के बाद झोपड़ी में सो रहे मजदूर फुटपाथ पर पहुंचे

फुटपाथ पर कुचलने के मुंबई में 13 दिन के 2 और मामले

21 दिसंबर: फुटपाथ पर खेल रहे 4 साल के बच्चे को SUV ने रौंदा

मुंबई में 21 दिसंबर को शाम 5 बजे 19 साल के क्रेटा चला रहे एक युवक ने 4 साल के बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। मृतक बच्चे का नाम आरुष किनवाड़े है। उसकी फैमिली फुटपाथ पर रहती है। पूरी खबर पढ़ें…

8 दिसंबर: बस ने 30 लोगों को कुचला, 4 की मौत मुंबई के कुर्ला में 8 दिसंबर को BEST बस ने करीब 30 लोगों को कुचल दिया था, जिसमें चार की मौत हो गई और 26 लोग घायल हुए। हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में हुआ। बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

देश में 5 साल में सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें, महाराष्ट्र में 66 हजार

  • देश में पिछले 5 साल में सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा 1.08 लाख मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु 84 हजार मौत और महाराष्ट्र 66 हजार मौत के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
  • अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से जारी किए गए 2018 से 2022 के डेटा के आधार पर रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री ने ‘रोड एक्सीडेंट इन इंडिया, 2022’ रिपोर्ट जारी की है।
  • इसके मुताबिक, 2021 में देश में सड़क हादसों में 1,53,972 मौतें हुई थीं, जो 2022 में बढ़कर 1,68,491 हो गईं।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 12 दिसंबर को कहा था कि दुनिया में सड़क हादसों को लेकर सबसे खराब रिकॉर्ड हमारा है। जब भी मैं किसी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जाता हूं और वहां सड़क हादसों को लेकर बात होती है, तो मैं अपना मुंह छुपाने की कोशिश करता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>