Published On: Thu, Dec 12th, 2024

पानीपत में महिला की दहेज हत्या: फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता; किशोरावस्था में की थी लव मैरिज, एक बेटे की थी मां – Panipat News

Share This
Tags


मृतक अंजली, अपने आरोपी पति राहुल के साथ (फाइल फोटो)।

हरियाणा के पानीपत शहर में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। जहां 16 दिन पहले एक विवाहिता फंदे पर लटकी मिली थी। जिस मामले में उस वक्त इत्फ़ाकिया कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में पति, ससुर और

.

मैरिज के बाद माने थे दोनों परिवार पुलिस को दी शिकायत में ज्ञांती देवी ने बताया कि वह खन्ना रोड, किशनपुरा की रहने वाली है। उसकी बेटी अंजली(19) ने करीब 4 साल पहले राहुल निवासी भावना चौक के साथ लव मैरिज की थी। बाद में दोनों परिवारों की सहमति हो गई थी।

अपने बेटे के साथ अंजली की फाइल फोटो।

अपने बेटे के साथ अंजली की फाइल फोटो।

शादी के बाद उन्हें एक बेटा पैदा हुआ। जोकि अब 3 साल का है। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके साथ मारपीट गाली गलौज करते थे। पति राहुल के अलावा ससुर अशोक और ननद कोमल उसे खूब प्रताड़ित करते थे।

आरोपियों ने बिना वजह के आत्महत्या का दिया था रूप आरोपी 26 नवंबर को आरोपियों ने अंजली को मारकर फांसी पर लटका दिया और सूचना दी कि उसे मर्जी से फांसी लगाई है। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां पहुंच कर आरोपियों ने कई तरह की कहानियां बताते हुए इसे आत्महत्या बताया। मां का कहना है कि उसकी बेटी इतनी कमजोर नहीं थी कि वह फांसी लगा ले।

आरोपी उसे तरह-तरह की यातनाएं देते थे। वह किसी तरह बच गई थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी थी। उसका पति अंजली को अपने साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। लेकिन जब उसकी बेटी ने इनकी बात नहीं मानी, तो आरोपियों ने उसकी जान ले ली।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>