पानीपत में दो नाबालिग भाई-बहन लापता: माता-पिता काम पर गए थे; वापस लौटे तो दोनों गायब मिले, अपहरण का केस दर्ज – Panipat News

हरियाणा के पानीपत शहर की विद्यानंद कॉलोनी में 13 साल का लड़का और उसकी 8 साल की बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उनके मां-बाप काम पर गए हुए थे। जब से वापस लौटे तो दोनों गायब मिले। जिनकी परिजनों ने हर संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन वे नहीं मिल
.
रात 8 बजे हुए बच्चे गायब चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ज्योति ने बताया कि वह विद्यानंद कॉलोनी की रहने वाली है। उसके दो बच्चे है। जिनमें 13 साल का बेटा हर्ष व 9 साल की बेटी परी है। वह अपने पति के साथ फैक्ट्री में काम करती है। उसके दोनों बच्चे घर रहते है। ज्योति ने बताया कि 31 मई को वह अपने पति के साथ काम पर गई हुई थी।

चांदनीबाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रात करीब 8 बजे वे घर लौटे। यहां लौटने पर देखा कि दोनों बच्चे घर पर नहीं हैं। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पता लगा कि दोनों घर से रात 8 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में निकले थे, जोकि वापस नहीं लौटै।
रिश्तेदारी, आस-पड़ोस में भी नहीं मिला सुराग तलाशी के दौरान माता-पिता ने दोनों बच्चों को हर संभावित ठिकाने पर तलाशा, लेकिन वे नहीं मिले। आस-पड़ोस में पता किया, रिश्तेदारियों में पूछा, लेकिन वे नहीं मिले। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों पर भी पूछताछ की, लेकिन कुछ भी नहीं पता लगा।