Published On: Wed, Jun 11th, 2025

पानीपत के युवक से 1 करोड़ की साइबर ठगी: महिला ने फेसबुक-व्हाटसएप पर बातचीत कर झांसे में लिया; मुनाफा देने का लालच देकर हड़पी राशि – Panipat News

Share This
Tags


हरियाणा के पानीपत शहर की दीनानाथ कॉलोनी के रहने वाले एक युवक को महिला ने फेसबुक और फिर व्हाटसएप पर बातचीत कर अपने झांसे में लिया गया। 40% अधिक मुनाफे का लालच देकर युवक से तीन महीनों में 1 करोड़ 16 लाख रुपए से अधिक की राशि हड़प ली। इसके बाद न ही मुनाफा

.

अदिति शर्मा नाम से आई थी फ्रेंड रिक्वेस्ट

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार ने बताया कि वह दीनानाथ कॉलोनी का रहने वाला है। उसके फेसबुक पर अदिति शर्मा नाम की लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। अदिति से फेसबुक पर बातें होने लगी। कुछ समय बाद ही अदिति ने अपना वॉट्सऐप नंबर शेयर कर दिया।

जहां बातचीत के दौरान महिला ने उसने कहा कि वह उनके पास पैसे इंवेस्ट करें। उसे 40% प्रतिमाह लाभ मिलेगा। महिला की बातों के झांसे में आकर उसने 24 फरवरी को 15000 और 4999 रुपए भेज दिए। 26 फरवरी को उसके खाते में 4950 रुपए वापस मिल गए। जिससे उसका उन पर विश्वास बन गया और उनके झांसे में आता चला गया।

इसके बाद उसने अपने खुद के खाते के अलावा, दोस्तों, परिजनों के खातों से अलग-अलग समय में 1 करोड़ 16 लाख 700 रुपए भेज दिए। ये राशि 24 फरवरी से 31 मई तक भेजी गई। इसके बाद न ही उसे कोई मुनाफा मिला और न ही उसके रुपए वापस मिले। अदिति से भी संपर्क टूट गया। तब उसे खुद के साथ हुई ठगी का पता लगा।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>