Published On: Mon, Dec 23rd, 2024

पांच दिवसीय रामचरितमानस और गीता ज्ञान यज्ञ का आगाज: बिहारी शरीफ के श्रम कल्याण मैदान में कार्यक्रम, सुबह-शाम विशेष सत्र होंगे आयोजित – Nalanda News


आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में सक्रिय संस्था दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने सोमवार को श्रम कल्याण मैदान में एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन का शुभारंभ किया। 5 दिवसीय कार्यक्रम में श्री रामचरितमानस और गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली स

.

चार दशकों से जनकल्याण में समर्पित संस्था का यह आयोजन आशुतोष महाराज जी के आशीर्वाद से संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अभय कुमार (बौआ गोप) ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद व्यवस्था की गई है। उन्होंने शहरवासियों से इस दिव्य आयोजन में सहभागी होने की अपील की है।

पांच दिवसीय रामचरितमानस और गीता ज्ञान यज्ञ का भव्य आगाज।

पांच दिवसीय रामचरितमानस और गीता ज्ञान यज्ञ का भव्य आगाज।

मुख्य उद्धेश्य परमात्मा के सार्वभौमिक स्वरूप को समझना

बताया कि इस ज्ञान यज्ञ का मुख्य उद्देश्य श्री राम और श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं के माध्यम से परमात्मा के सार्वभौमिक स्वरूप को समझना है। उन्होंने कहा, “प्रभु जो सृष्टि के प्रत्येक कण में विराजमान हैं, उनकी पहचान कैसे की जाए, इस रहस्य का उद्घाटन इस यज्ञ के माध्यम से किया जाएगा।”

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कुंदन कुमार, धोनी यादव, श्रवण यादव, पीयूष यादव, महेंद्र कुशवाहा, अरुण कुमार और किरण कुशवाहा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह आयोजन श्रम कल्याण मैदान में अगले पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें रोज सुबह और शाम विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>