Published On: Sun, Nov 17th, 2024

पन्नू मर्डर साजिश का आरोपी बोला- मेरी जान को खतरा: कोर्ट में कहा- पहचान उजागर हुई, पेशी से छूट मिले; FBI ने जारी किया था फोटो


  • Hindi News
  • National
  • Gurpatwant Singh Pannun; RAW Vikash Yadav Khalistani Terrorist Murder Plot Case

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विकास यादव की ये फोटो अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी FBI ने अपनी वेबसाइट पर डाली है। - Dainik Bhaskar

विकास यादव की ये फोटो अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी FBI ने अपनी वेबसाइट पर डाली है।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में आरोपी विकास यादव ने दिल्ली कोर्ट में एक एप्लिकेशन दाखिल की है। विकास ने अदालत से कहा कि उसे सुनवाई में हाजिर होने से छूट दी जाए।

विकास ने वजह बताई कि अब उसकी पहचान, उसके घर का पता और उसकी फोटोज दुनिया में उजागर हो गई हैं। ऐसे में उसकी जान को गंभीर खतरा है इसलिए उसे सुनवाई से छूट दी जाए।

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने 18 अक्टूबर को विकास पर पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप तय किए थे। इसके अलावा उस पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगाए गए। FBI का कहना है कि विकास भारत की इंटेलिजेंस एजेंसी RAW से जुड़ा था। FBI ने पोस्टर जारी कर विकास यादव को मोस्ट वांटेड बताया था।

अमेरिका की सीक्रेट एजेंसी FBI ने विकास यादव की तीन फोटो जारी की हैं। उन्हें वांटेड बताया गया है।

अमेरिका की सीक्रेट एजेंसी FBI ने विकास यादव की तीन फोटो जारी की हैं। उन्हें वांटेड बताया गया है।

विकास ने एप्लिकेशन में 4 कारण बताए…

1. पहचान उजागर कर दी विकास यादव ने अपनी याचिका में कहा, “मुझ पर लगे आरोप झूठे और निराधार हैं। मेरी निजी जानकारी जैसे पता, बैकग्राउंड और फोटो दुनियाभर में सर्कुलेट कर दिए गए हैं। ऐसे में बुरे लोगों से मेरी जान को गंभीर खतरा है।”

2. दुश्मन लगातार निगरानी कर रहा विकास ने कहा, “दुश्मन मुझ पर लगातार नजर रख रहा है। वे लगातार मेरी खोज कर रहे हैं, हर जगह मेरी तलाश की जा रही है। सुरक्षा की खातिर मेरे पास छिपे रहने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।”

3. कोर्ट में पेश हुआ तो खतरा पूर्व रॉ अफसर ने कहा, “जान पर खतरा लगातार बना हुआ है। अगर मैं कोर्ट में फिजिकली सुनवाई के लिए जाता हूं तो दुश्मनों को मुझे नुकसान पहुंचाने का मौका मिल जाएगा।”

4. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी खतरा विकास ने लिखा, “हालात देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होना भी खतरे से खाली नहीं है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर मेरी लोकेशन को ट्रेस किया जा सकता है।”

‘विकास ने निखिल को दी पन्नू की सारी जानकारी’ FBI ने चार्जशीट में कहा है कि विकास ने ही निखिल गुप्ता को इस साजिश में शामिल किया और निर्देश दिए, जिसमें पन्नू के बारे में पूरी जानकारी थी। इसमें पन्नू का एड्रेस, मोबाइल नंबर और रोजाना की हर एक गतिविधि शामिल थी।

इसके बाद ही गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए एक अपराधी से संपर्क किया, जिसे उसने कॉन्ट्रैक्ट किलर समझा था। हालांकि वह असल में अमेरिका के ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) का सीक्रेट एजेंट था। FBI का कहना है कि यादव ने इस हत्या के लिए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपए) देने की योजना बनाई थी।

पिछले साल दिल्ली पुलिस ने विकास को गिरफ्तार किया था विकास यादव को दिल्ली पुलिस ने 18 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ दिल्ली के एक बिजनेसमैन ने हत्या के प्रयास और किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने विकास और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। व्यापारी ने विकास और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संबंधों के बारे में भी बताया था। इस मामले में विकास को इस साल अप्रैल में जमानत मिल चुकी है।

बिजनेसमैन ने बताया- विकास ने कहा था लॉरेंस ने मारने की सुपारी दी है बिजनेसमैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया था कि उसकी और विकास की मुलाकात नवंबर में हुई थी। खुद को एक सीनियर सरकारी अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने विकास से उसका परिचय करवाया था। इसके बाद विकास ने उसे बताया कि वह एक अंडरकवर एजेंट है। हालांकि उसने कभी अपने काम और ऑफिस के बारे में बिजनेसमैन को नहीं बताया। विकास ने 11 दिसंबर को उसे लोधी रोड बुलाया। जहां विकास और उसके एक साथी ने बिजनेसमैन को किडनैप कर लिया। वे उसे डिफेंस कॉलोनी इलाके के एक फ्लैट में ले गए।

यहां विकास ने उसे बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उसे मारने की सुपारी दी है। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसकी सोने की चेन, अंगूठिया और कैश छीन लिया। इसके बाद वे उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। विकास ने बिजनेसमैन को धमकाया था कि अगर उसने पुलिस में शिकायत दी तो अच्छा नहीं होगा।

————————————

विकास यादव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें

1. FBI का दावा- विकास ने निखिल को दी पन्नू की हर जानकारी

FBI ने चार्जशीट में कहा है कि विकास ने निखिल गुप्ता को साजिश में शामिल किया। उसे पन्नू का एड्रेस, मोबाइल नंबर और रोजाना की एक्टिविटी के बारे में बताया। पन्नू की हत्या की साजिश में भारत का नाम आने के बाद कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था कि CC1 यानी विकास निज्जर की हत्या में भी शामिल था। हालांकि, अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर

2. पन्नू बोला- कनाडा को भारतीय उच्चायोग का खुफिया नेटवर्क बताया

खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 16 अक्टूबर को एक इंटरव्यू में कहा कि उसने कनाडा को भारत के खिलाफ जानकारियां दी हैं। पन्नू ने ये भी कहा कि उसका संगठन सिख फॉर जस्टिस 2-3 साल से कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के संपर्क में है। उसी ने भारतीय उच्चायोग के खुफिया नेटवर्क के बारे में ट्रूडो को जानकारी दी है। पढ़िए पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>