Published On: Mon, Jun 9th, 2025

पति की शादी से आहत महिला ने सुसाइड किया: मायके में फंदा लगाया; 6 महीने पहले शादी हुई; 15 दिन पहले पति ने छोड़ा – Kurukshetra News

Share This
Tags



हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति की शादी से आहत होकर महिला ने चुन्नी के साथ फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना से पहले महिला ने अपने पति के साथ फोन पर बातचीत थी। करीब 15 दिन पहले आरोपी अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ गया था। घटना 7 जून की है। 6 महीने पहले ही

.

उमरी गांव की रहने वाली कमला देवी के मुताबिक, 24 जनवरी को उसकी बेटी पूजा (28) की शादी चंडीगढ़ के रहने वाले राजकुमार के साथ हुई थी। राजकुमार लगातार उसकी बेटी को छोड़कर किसी दूसरी महिला से शादी करने के लिए टॉर्चर कर रहा था। 26 मई को राजकुमार उसकी बेटी पूजा को उनके घर के बाहर छोड़कर चला गया।

8 जून को शादी होनी थी

इस वजह से उसकी बेटी काफी परेशान थी। 7 जून सुबह पूरा परिवार शाहाबाद में अपनी रिश्तेदारी के अंदर भंडारे में जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान पूजा को उसके पति के 8 जून को दूसरी शादी करने की सूचना मिली। उसने अपने पति को फोन किया, जिसके बाद पूजा ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। चुन्नी से लगाया फंदा

उन्होंने पूजा से दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की, मगर उसने दरवाजा नहीं खोला। तब उन्होंने दरवाजा खोला तो पूजा ने चुन्नी के साथ पंखे पर फंदा लगाया हुआ था। उन्होंने तुरंत पूजा को नीचे उतारा और उसे LNJP अस्पताल पहुंचाया। यहां से पूजा को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। 8 जून की रात को पूजा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया। परिजनों को सौंपा शव

थाना सदर थानेसर के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला की मां की शिकायत पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है। आज चंडीगढ़ में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जनवरी में हुई थी शादी

करीब 11 साल पूजा की शादी बनूड़ पंजाब में हुई थी। कुछ महीने पहले उसके पति की डेथ हो गई थी। अब उन्होंने जनवरी में पूजा की दूसरी शादी राजकुमार के साथ की थी। ये राजकुमार की भी दूसरी शादी थी। आरोप लगाया कि राजकुमार अपनी पत्नी पूजा को छोड़कर तीसरी शादी कर रहा था। इससे आहत होकर पूजा ने सुसाइड कर लिया।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>