Published On: Wed, May 28th, 2025

पटना में सड़क हादसे में एक की मौत, 8 घायल: ईंट लदे ट्रैक्टर ने 9 लोगों को कुचला, चालक फरार, विरोध में दानापुर-शिवाला मुख्य मार्ग जाम – Patna News


पटना के दानापुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के उसरी मोड़ पर अनियंत्रित ईंट लदे ट्रैक्टर ने 9 लोगों को कुचल दिया।

.

इस दौरान भगवतीपुर निवासी बलराम प्रसाद (44) की मौत हो गई। वहीं बलराम के बेटे पवन कुमार (10) सहित 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना दानापुर से शिवाला मोड़ की तरफ जा रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से हुई। ट्रैक्टर मछली खरीद रहे लोगों को टक्कर मारते हुए गड्ढे में जा गिरा। चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

घटना से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

गड्ढे में गिरा ईंट लदा ट्रैक्टर।

गड्ढे में गिरा ईंट लदा ट्रैक्टर।

दानापुर-शिवाला मुख्य मार्ग को किया जाम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर दानापुर-शिवाला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकांश ट्रैक्टर चालक बिना लाइसेंस और नशे में वाहन चलाते हैं। इस पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>