Published On: Wed, Dec 18th, 2024

पटना में लड़की को बंधक बनाकर 3 साल तक रेप: आरोपी ने 3 बार अबॉर्शन कराया, लड़की को केयरटेकर के तौर पर लाया था – Patna News



पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सिकंदर सिंह।

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती (21 वर्ष) से बंधक बनाकर रेप का मामला सामने आया है। युवती सोनपुर की रहने वाली है। फिलहाल, पटना में किराए के मकान में रहती है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि 18 दिसंबर 2024 को दोपहर 1 बजे शास्त्री नगर थाना आ रह

.

इस बीच आशियाना दीघा मोड़ के पास सिकंदर सिंह (46) विकास बिहार कॉलोनी रूपसपुर के रहने वाले आए और मुझसे मारपीट करने लगे। लड़की का आरोप है कि 3 वर्ष पहले सिकंदर सिंह उसे भगाकर पटना लाया था। साथ ही पढ़ाई कराने की जिम्मेदारी उठाने का भी वादा किया था। डेढ़ वर्ष तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान कई बार रेप किया। केयरटेकर के तौर पर रहने के लिए लड़की को लाया था। फिलहाल, पीड़िता पटना में किसी दूसरे इलाके में रहती है।

3 बार अबॉर्शन कराया

युवती का आरोप है कि सिकंदर सिंह ने 3 बार अबॉर्शन कराया है। उसके घर से भाग जाने के बाद भी उसने मेरे कमरे के बारे में जानकारी ली। वहां आकर भी रेप किया। मंगलवार की रात शराब पीकर आया और मारपीट करने लगा। इसकी सूचना देने थाने जा रही थी। इस दौरान मारपीट किया। इसकी सूचना पुलिस को दी है। सचिवालय थाने की पुलिस उसे वहां से थाने लाई है।

पुलिस हिरासत में है सिकंदर सिंह

आरोपी सिकंदर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों की काउंसलिंग कराई गई है। सिकंदर सिंह पहले से शादीशुदा है। ​​उसने लड़की को बताया था कि उसकी पत्नी पागल है।

​​​​शास्त्री नगर के थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>