Published On: Sun, Dec 8th, 2024

पटना में मंदिर में शादी के बाद थाना पहुंचे दूल्हा-दुल्हन: परिजनों का हाई वोल्टेज ड्रामा, दोनों पक्ष को पुलिस ने शांत कराया – Patna News


पटना के कंकड़बाग थाने में रविवार को हाई वोल्टेज ड्रामा दिखा। शादी के कपड़ों में ही दूल्हा-दुल्हन पहुंच गए। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। खुद की सुरक्षा के लिए थाने पहुंचे थे। दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने मामले को शांत कराया।

.

दूल्हा विशाल ने बताया कि ‘वह आरा का रहने वाला है। उसका छेंका परिवार वालों की मर्जी से ही दो महीने पहले पटना की रहने वाली प्रियंका से हुई थी। प्रियंका के पिता और दादी उसके साथ किसी न किसी बात को लेकर मारपीट करते थे। रविवार की सुबह प्रियंका घर से भाग कर मेरे पास आ गई। इसके बाद हम दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।’

थाना परिसर में आवेदन दिखाता हुआ दूल्हा विशाल।

थाना परिसर में आवेदन दिखाता हुआ दूल्हा विशाल।

मंदिर में मारपीट करने का आरोप

विशाल पटना में ही होटल चलाता है। दूल्हे ने बताया कि ‘मंदिर में शादी की जानकारी मिलते ही प्रियंका के परिजन पहुंच गए। इसके बाद मंदिर में ही मारपीट करने लगे। किसी तरह से जान बचा कर हम थाना अपने सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे हैं। इतने में लड़की के परिजन भी थाना आ कर बवाल करने लगे।’

दोनों पक्ष को समझा रही पुलिस

कंकड़बाग के थानाध्यक्ष नीरज ठाकुर ने बताया कि सभी पक्षों को सुना जा रहा है। लड़की-लड़का का छेंका हो चुका है। बीच में परिजनों की ओर से किसी बात को लेकर छेंका तोड़ा जा रहा था। इसी बीच दोनों ने भाग कर मंदिर में शादी कर ली।

परिजन इस शादी के खिलाफ है। इधर, दोनों एक दूसरे के साथ हीं रहना चाहते हैं। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों को समझा रही है। दूल्हा-दुल्हन की काउंसलिंग कराई जा रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>