Published On: Sun, Nov 17th, 2024

पटना में आज लॉन्च होगा पुष्पा-2 का ट्रैलर: एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी पहुंचेंगी, गांधी मैदान में 3 बजे से शुरू होगी एंट्री – Patna News



पटना के गांधी मैदान में आज फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर लॉन्च होगा। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन खुद फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करेंगे। उनके साथ फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और अन्य स्टार कास्ट भी मौजूद रहेंगे।

.

इवेंट की शुरुआत शाम 5 बजे होगा और ट्रेलर लॉन्च शाम 6:03 बजे किया जाएगा। रात 9 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। ग्रैंड इवेंट को सफल बनाने के लिए भव्य तैयारी की गई है। प्रशंसकों में भी उत्साह का माहौल है।

3 बजे से गांधी मैदान में शुरू होगी एंट्री

दोपहर 3 बजे के बाद से ही गांधी मैदान में दर्शकों की एंट्री शुरू हो जाएगी। गेट नंबर 10 से लोगों को एंट्री मिलेगी। एंट्री गेट पर ही काउंटर बनाए जाएंगे। जहां से लोग मुफ्त में पास ले सकते हैं।

टीम काफी एक्साइटेड है

फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बाबू शाही ने जिला प्रशासन को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हमलोग पहली बार बिहार में कोई कार्यक्रम कर रहे हैं। अब तक पूरे देश में इतने बड़े स्तर पर फिल्म के ट्रेलर का लॉन्चिंग नहीं किया था। पूरी टीम काफी उत्सुक है। इसके लिए गांधी मैदान में सभी तैयारियां पूरी हो गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ट्रेलर लॉन्चिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। साउंड, म्यूजिक और लाइटिंग की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है।

पटना में ट्रेलर लॉन्च की वजह

पटना में ट्रेलर लॉन्च का मुख्य कारण फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता है। बिहार में ‘पुष्पा: द राइज’ ने हिंदी वर्जन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस इवेंट के जरिए फिल्म निर्माताओं ने बिहार के प्रशंसकों को सम्मान देने का प्रयास किया है। बड़े शहरों(मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली) से हटकर पटना जैसे शहर ट्रेलर लॉन्चिंग करने से फिल्म का प्रचार अलग स्तर पर पहुंचता है।

5 दिसंबर को रिलीज होगी ‘पुष्पा 2’

फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली है। पहले 6 दिसंबर को रिलीज करने का निर्णय लिया गया था। बाद में रिलीज की तारीख को एक दिन पहले यानी 5 दिसंबर कर दिया है। अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा राज’ के अवतार में देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं।

2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी ‘पुष्पा’

2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। सभी वर्जन मिलाकर इस फिल्म ने इंडिया में 313 और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>