Published On: Mon, Dec 16th, 2024

पटना जंक्शन पर जज के बॉडीगार्ड की ​​​​​​​कार्बाइन चोरी: मैगजीन में 20 राउंड गोली था लोड, मौखिक आदेश पर गोपालगंज से पटना सिटी आया था – Patna News

Share This
Tags



पटना जंक्शन पर गोपालगंज अपर जिला जज(एडीजे-12) के बॉडीगार्ड की बैग चोरी हो गई। बैग में सरकारी कार्बाइन और मैगजीन रखा था। मैगजीन में 20 राउंड कारतूस लोड था। इस संबंध जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जीआरपी घटना के बाद से छापेमारी कर रही है, लेकि

.

बॉडीगार्ड धनजी गोंड ने बताया को 15 दिसंबर को पटना सिटी के ADJ 9 के साथ ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी खत्म होने बाद शाम को अपने घर आरा टाटा-बक्सर एक्सप्रेस से जा रहा थी। जिसे पटना सिटी में ही पकड़ा था। जनरल बोगी में खिड़की के पास बैठा था। हथियार बैग में रखा था।

पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ट्रेन रूकते ही पिट्ठू बैग गायब हो गया। गाड़ी में काफी भी थी। बैग में कपड़े के साथ सरकारी कार्बाइन रखा था। मैगजीन में 20 राउंड गोली लोड था। काफी खोजबीन के बाद भी बैग जब नहीं मिला तो जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जज के मौखिक आदेश पर पटना सिटी आया था

धनजी के मुताबिक 13 दिसंबर को ADJ-12 गोपालगंज के मौखिक आदेश पर ADJ-9 पटना सिटी के पास ड्यूटी करने आया था। पहले दिन ड्यूटी करने के बाद अपने घर आरा चला गया। दूसरे दिन आरा में ही रहा। 15 तारीख को ड्यूटी के लिए पटना लौट आया। दिनभर काम करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात शख्स ने बैग चुरा लिया।

केस दर्जकर रेल पुलिस जांच कर रही है

वहीं, इस संबंध में रेल डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अनुसंधान किया जा रहा है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>