Published On: Fri, Jan 3rd, 2025

पंजाब सरकार ने लोहड़ी बंपर की प्राइज मनी बढ़ाई: लॉटरी में 10 करोड़ का पहला इनाम; वित्तमंत्री बोले- लोगों के लिए दोहरा लाभ – Punjab News


पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा।

पंजाब सरकार ने लोहड़ी बंपर लॉटरी के इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब 500 रुपए की टिकट पर पहला इनाम 10 करोड़ का दिया जाएगा। जबकि दूसरा इनाम एक करोड़ और तीसरा इनाम 50 लाख रुपए तय किया गया है।

.

यह जानकारी पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी है। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक कदम अन्य राज्यों की लॉटरी को कड़ी प्रतिस्पर्धा देने के लिए किया गया है। इसके साथ ही लोगों को कई पुरस्कार जीतने के मौके मिलेंगे। वहीं, इससे राज्य का भी फायदा होगा।

लॉटरी से लोगों के साथ सरकार का भी फायदा

वित्त मंत्री ने बताया यह पहल राज्य के राजस्व को बढ़ावा देने और पंजाब की लॉटरी बाजार को और आकर्षक बनाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2025 राज्य के लोगों के लिए दोहरा लाभ प्रदान करती है। यह न केवल महत्वपूर्ण पुरस्कार जीतने का अवसर देती है, बल्कि इन सरकारी लॉटरी से उत्पन्न आय को सीधे उन विकास परियोजनाओं पर खर्च किया जाता है, जिनसे राज्य के सभी लोगों को लाभ मिलता है।

पंजाब सरकार के अधिकारियों से मीटिंग करते हुए सीएम भगवंत मान। (फाइल फोटो)

पंजाब सरकार के अधिकारियों से मीटिंग करते हुए सीएम भगवंत मान। (फाइल फोटो)

68,819 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

लॉटरी के इनाम के बारे देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि 500 रुपए के इस लॉटरी टिकट में आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर है। जिसमें पहला इनाम 10 करोड़ रुपए, दूसरा इनाम 1 करोड़ रुपए, तीसरा इनाम 50 लाख रुपए, और कई अन्य भी पुरस्कार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस लॉटरी के तहत कुल 68,819 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनकी कुल इनामी राशि 23,47,90,000 रुपए है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>