Published On: Mon, Dec 9th, 2024

पंजाब में सुखबीर बादल पर बरसे केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू: बोले- सांप को दूध पिलाओगे तो भी डसेगा, आतंकी चौड़ा किसी का सगा नहीं – Ludhiana News


लुधियाना पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज पंजाब के लुधियाना पहुंचे। बिट्टू ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। बिट्टू ने कहा कि वह 21 दिसंबर तक पंजाब में हैं। वह उन जगहों पर खुद जाकर प्रचार करेंगे जहां निकाय चुनाव या पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इस दौरान

.

बिट्टू ने कहा कि नारायण चौड़ा ने सुखबीर बादल पर हमला किया, जो निंदनीय है। बिट्टू ने कहा कि अब जब अपने घर में आग लगती है तो पता चलता है कि कितनी गर्मी है। जब दूसरों के घर में आग लगती है तो अक्सर ऐसा लगता है कि लोहड़ी जली है।

बिट्टू ने कहा कि जब मैं सुखबीर बादल से कहता था कि चौड़ा जैसे लोग आतंकवादी हैं। ये सांप हैं जो दूध पिलाओ तो भी डस लेंगे। ये लोग जब भी जेल से बाहर आएंगे तो डस लेंगे। ये लोग कभी नहीं बदल सकते। ये किसी के सगे नहीं है। उस समय अकाली दल या सुखबीर ने ध्यान नहीं दिया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जानकारी देते हुए।

केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जानकारी देते हुए।

अकाली दल आतंकियों को देता रहा सम्मान आज इन सांपों ने खुद सुखबीर बादल को डस लिया तो पूरा अकाली दल अब परेशान है। चौड़ा जैसे इन आतंकी सोच के लोगों को सरकार को दबा कर रखना चाहिए। मैं शुरू से कहता रहा हूं कि इस चौड़ा ने मुझे मारने की भी कोशिश की लेकिन उस समय अकाली दल इन्हें सम्मान देने की बात करता था।

शहरों में बनेगा भाजपा के मेयर बिट्टू ने कहा कि लुधियाना शहर के वोटरों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा का बहुत साथ दिया। इसी तरह जालंधर में भी वोटरों ने अकेले 65 वार्डों में भाजपा को लीड दिलवाई थी। इस कारण पंजाब के बड़े शहरों में भाजपा का मेयर बनन तय है।

बिट्टू ने कहा कि आज की प्रदेश सरकार ने लोगों को क्या दिया लोगों को पता ही है। प्रदेश सरकार को चुनाव करवाने से भी भाग रही थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश हुए जिसके बाद सरकार को मजबूरन चुनाव करवाने पड़े।

वहीं कांग्रेस की अगर बात करें तो कांग्रेस की न तो सेंटर में सरकार है और न ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। जिस दिन शहरों में भाजपा का मेयर बनेगा उसी दिन से सेंटर से मेयर को हजारा करोड़ रुपए फंड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देंगे। अब लोगों को फैसला करना पड़ेगा कि अपने शहर का विकास कैसे करना है। लोकसभा चुनाव के बाद अब शहर के लोगों के पास दूसरा मौका है कि भाजपा को जितवा कर शहर का विकास करवाए।

बिट्टू ने कहा कि किसानों के बारे बहुत कुछ कहना है लेकिन कुछ दिन बाद किसानों के विषय पर बातचीत करेंगे। भाजपा की निकाय चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी है। 6 महीने पहले ही लोकसभा चुनाव हुए हैं। हमारे पास पूरा डाटा है जिस वर्कर ने मेहनत की है उसे टिकट जरूर मिलेगी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>