Published On: Sun, Nov 24th, 2024

पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में हरियाणा का क्रिकेटर खरीदा: IPL इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बने चहल; अर्शदीप 18 करोड़ में पंजाब से खेलेंगे – Amritsar News


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में शुरू हो गया है। हरियाणा और पंजाब के कई खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में बोली लगाई जाएगी। पंजाब किंग्स ने मोहाली के रहने वाले बॉलर अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपए में खरीदा है। पंजाब किंग

.

पंजाब किंग्स ने जींद के रहने वाले स्पिनर युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ में खरीदा। वे IPL इतिहास के सबसे महंगे भारतीय स्पिनर बने। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में चहल राजस्थान से खेले थे, उन्होंने 15 मैचों में 18 विकेट लिए थे। चहल IPL इतिहास के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 2013 में IPL में डेब्यू किया था, तब से 2024 तक उन्होंने 160 मैचों में 205 विकेट लिए हैं।

घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट के 574 प्लेयर्स पर IPL की 10 फ्रेंचाइजी टीमें बोली लगा रही हैं। टीमों के पास कुल 204 प्लेयर्स के लिए जगह खाली हैं।

अर्शदीप ने 13 साल की उम्र में क्रिकेट एकेडमी जॉइन की अर्शदीप सिंह का परिवार पंजाब के खरड़ से है। उनके पिता दर्शन सिंह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। अर्शदीप का जन्म तब हुआ तो उस सम उनकी पोस्टिंग मध्य प्रदेश में थी। पिता ने क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को पहचाना। उन्होंने उन्हें पार्क में बॉलिंग करते देखा। फिर वे उन्हें 13 साल की उम्र में चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित गुरु नानक देव स्कूल की क्रिकेट एकेडमी में ले गए। जहां से उनकी कोचिंग शुरू हुई।

अर्शदीप के पिता बाहर पोस्टेड थे। ऐसे में सुबह 6 बजे खरड़ से चंडीगढ़ ग्राउंड पहुंचना आसान नहीं था, क्योंकि यह 15 किलोमीटर का सफर था। ऐसे में अर्शदीप सिंह की मां बलजीत कौर उन्हें सुबह साइकिल पर लेकर आती थीं। फिर वहीं रुकती थीं। स्कूल के बाद उन्हें पार्क में बिठाती थीं और खाना आदि खिलाती थीं। इसके बाद फिर से अकादमी भेजती थीं। इसके बाद शाम को घर ले जाती थीं। शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

अर्शदीप सिंह को 19 सितंबर 2018 को 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेलने के लिए चुना गया। फिर उन्हें 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में चुना गया। दिसंबर 2018 में, उन्हें 2019 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने सिलेक्ट किया। इसके बाद उनकी भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू किया।

2000 में अंडर 14 हरियाणा की टीम से खेले चहल का परिवार जींद के पटियाला चौक स्थित एक कॉलोनी में रहता था। अब उनका परिवार गुरुग्राम में शिफ्ट हो गया है, फिर भी चहल का जींद से काफी लगाव है। युजवेंद्र स्कूल के दिनों से ही रोजाना 4 से 5 घंटे क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने दिल्ली में कोच रणधीर सिंह की एकेडमी जॉइन की। वहीं रहकर उन्होंने आईपीएल खेला। भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने से पहले वे फरीदाबाद में जिम्बाब्वे-भारत और चंडीगढ़ में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच देखने स्टेडियम जाते थे।

2000 में अंडर 14 हरियाणा की टीम से खेले। 2009 में हरियाणा से रणजी, 2011 में मुम्बई इंडियन से आईपीएल, 2014 में आरसीबी आईपीएल खेला। वे 2018 से दिल्ली में इनकम टैक्स सब-इन्सपेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

अय्यर ​​​​​​, चहल और अर्शदीप को पंजाब ने खरीदा पंजाब किंग्स ने अब तक 5 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। पंजाब ने अय्यर को 26.75 करोड़, चहल और अर्शदीप को 18-18 करोड़ में खरीदा है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ में खरीदा है। ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब ने 4.20 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। बैंगलोर ने उनके लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।

हरियाणा के 11 खिलाड़ियों की होगी नीलामी हरियाणा के 11 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इनमें जींद के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल, अंबाला के रहने वाले वैभव अरोड़ा, नमन धीर, गुरुग्राम निवासी ऑल राउंडर सुमित कुमार, बल्लभगढ़ निवासी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा, पानीपत निवासी बल्लेबाज राघव गोयल, ऑफ स्पिनर जयंत यादव, करनाल के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज, हिसार निवासी विकेट कीपर व बल्लेबाज दिनेश बाना, रोहन राणा व रोहतक के रहने वाले निशांत सिंधू शामिल हैं।

फरीदाबाद के रहने वाले राहुल तेवतिया 2020 से गुजरात टाइटंस के साथ खेल रहे है। पंजाब के 7 खिलाड़ियों की होगी नीलामी मेगा ऑक्शन में पंजाब के 7 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। मोहाली के रहने वाले बॉलर अर्शदीप सिंह के अलावा, पटियाला के रहने वाले अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, पुखराज मान, लुधियाना के रहने वाले नेहाल वढेरा, सनवीर सिंह और हरप्रीत बराड़ शामिल हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>