Published On: Fri, Jun 21st, 2024

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: PM ने श्रीनगर में योग किया; केजरीवाल की जमानत के खिलाफ HC पहुंची ED; PAK में कुरान के अपमान पर जिंदा जलाया


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Yoga Day 2024; NEET Paper Leak Case | IMD Monsoon Rainfall Alert

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. PM ने श्रीनगर में योग किया; दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर, सितंबर में चुनाव होंगे
आज 10वां योग दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में योग किया। पहले यह कार्यक्रम डल झील के किनारे 6:30 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से इसे हॉल में शिफ्ट कर दिया गया। यह करीब 8 बजे शुरू हो पाया। इसमें 7 हजार लोगों को शामिल होना था, लेकिन हॉल में शिफ्ट होने के कारण सिर्फ 50 लोग शामिल हुए। PM मोदी दो दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। चुनाव आयोग सितंबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने की तैयारियां कर रहा है। यहां 2014 में आखिरी बार चुनाव हुए थे।
पढ़ें पूरी खबर…

2. जून में अब तक 17% कम बारिश हुई, MP-UP समेत 7 राज्यों में मानसून 4 दिन बाद
10 दिन थमे रहने के बाद गुरुवार 20 जून को मानसून ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात में पहुंच गया है। अगले चार दिनों में यह मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच सकता है। देश में अब तक (1 से 20 जून तक) 77 मिमी बारिश हुई। यह इस दौरान होने वाली बारिश से 17% कम है। 1 से 20 जून तक देश में 92.8 मिमी बारिश हो जाती है।
पढ़ें पूरी खबर…

3. केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ED ने HC में याचिका लगाई, आज हो सकते हैं रिहा
राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार, 20 जून शाम 8 बजे दिल्ली शराब नीति घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी। वे आज शाम तक जेल से बाहर आ जाएंगे। उधर, ED ने जमानत के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगा दी है। इससे पहले ईडी ने कोर्ट में कहा था कि जमानत पर 48 घंटे का स्टे लगाया जाए, लेकिन वेकेशन बेंच ने इससे इनकार कर दिया। केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया गया था। 1 अप्रैल को वे तिहाड़ जेल भेजे गए। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। जमानत पर 21 दिन बाहर रहने के बाद 2 जून की शाम 5 बजे केजरीवाल ने तिहाड़ में सरेंडर किया था। वे 3 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में थे।
पढ़ें पूरी खबर…

4. नड्‌डा 6 महीने और भाजपा अध्यक्ष रह सकते हैं, 4 राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस साल 4 राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव तक जेपी नड्‌डा को अध्यक्ष बनाए रख सकती है। इन चुनावों में अभी 6 महीने हैं। नड्‌डा अभी केंद्रीय मंत्री भी हैं, लिहाजा वे अपने कामकाज को देखने के लिए महासचिव को कार्यकारी अध्यक्ष बना सकते हैं। इसमें सुनील बंसल और विनोद तावड़े के नाम सबसे आगे हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

5. तमिलनाडु शराब कांड, मरने वालों में 24 एक गांव के, अन्नामलाई ने CBI जांच की मांग की
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जिन 39 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। उसमें से 24 एक ही गांव करुणापुरम के थे। घटना के बाद से गांव में मातम छाया है। सभी मृतकों का एकसाथ 20 जून को अंतिम संस्कार किया गया। कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। वहीं, राज्य सरकार CID जांच का आदेश दे चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर…

6. लोकसभा के पहले सत्र में सरकार को घेरेगा विपक्ष; NEET, अग्निवीर और शेयर बाजार रहेंगे मुद्दा
आम चुनाव में ताकत बढ़ने के बाद विपक्ष 24 जून से शुरू हो रहे लोकसभा के पहले ही सत्र में मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में है। I.N.D.I.A ब्लॉक की रणनीति एकजुट ताकत दिखाने की है। फोकस तीन मुद्दों NEET, अग्निवीर योजना और एग्जिट पोल से शेयर बाजार में उथल-पुथल से करोड़ों रुपए इधर से उधर होने पर रहेगा। इन तीनों मुद्दों पर सरकार बैकफुट पर है। भाजपा के सहयोगी दल भी NEET और अग्निवीर को लेकर अलग खड़े दिख रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

7. पाकिस्तान में गुस्साई भीड़ ने व्यक्ति को जिंदा जलाया, कुरान का अपमान करने का आरोप
पाकिस्तान में गुरुवार को गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति को कुरान के अपमान करने के आरोप में जिंदा जला दिया। घटना खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले के मदयान इलाके की है। मारे गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद इस्माइल था, जो मदयान घूमने आया था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया था, लेकिन गुस्साई भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया और संदिग्ध को अपने साथ ले गई। लोगों ने पहले आरोपी की पिटाई की, फिर सड़क पर जिंदा जला दिया।
पढ़ें पूरी खबर…

8. NEET पेपर लीक मामला, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के PS से हो सकती पूछताछ
नीट पेपर लीक मामले में बिहार सरकार ने पथ निर्माण विभाग के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। तीनों कर्मियों पर आरोप है कि इन्होंने तथ्य को छिपाया। साथ ही गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाकर विभाग को अंधेरे में रखा। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि निरीक्षण भवन की बुकिंग पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पीएस और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार के पत्र पर की गई थी। इसी भवन में आरोपी ठहरा था। एसआईटी प्रीतम कुमार से पूछताछ कर सकती है।
पढ़ें पूरी खबर…

9. निफ्टी ने 23,667 का ऑल टाइम हाई बनाया, सेंसेक्स में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी ने 23,667 का नया ऑल टाइम हाई बनाया है। बाद में यह नीचे आया। वहीं, सेंसेक्स में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गई, ये 77,590 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके 30 शेयरों में 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा करीब 2% की तेजी रही।
पढ़ें पूरी खबर…

10. होने वाले दामाद जहीर के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, नाराजगी की खबरों पर लगाया विराम
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करेंगी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेटी सोनाक्षी की शादी से पिता शत्रुघ्न सिन्हा खुश नहीं हैं। वे शादी में भी शामिल नहीं होंगे। अब इन सभी अफवाहों पर शत्रुघ्न ने विराम लगा दिया है। बीते गुरुवार, शत्रुघ्न को होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। इस दौरान सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी दिखीं।
पढ़ें पूरी खबर…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>