Published On: Mon, Jun 24th, 2024

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: NEET का लीक पेपर 100 कैंडिडेट्स को पहले मिला था; जमानत पर रोक के खिलाफ केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे; संसद सत्र शुरू


  • Hindi News
  • National
  • NEET Controversy; Parliament Monsoon Session | IMD Rainfall Alert Arvind Kejriwal

कुछ ही क्षण पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. बिहार-झारखंड के 100 अभ्यर्थियों को NEET-UG का पेपर मिला था
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध यूनिट (EOU) ने NEET-UG पेपर लीक केस की रिपोर्ट केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक इसमें कहा गया है कि 5 मई को सेंटर पहुंचने से पहले ही बिहार-झारखंड के 100 अभ्यर्थियों को नीट का पेपर मिल गया था। एग्जाम से पहले माफिया के वॉट्सएप पर 5 मई की सुबह NEET-UG का प्रश्न पत्र उत्तर के साथ पीडीएफ फाइल में पहुंचा। उसने खेमनीचक स्थित लर्न एंड प्ले स्कूल के वाईफाई प्रिंटर से प्रिंट निकलवाया। फिर इसे सभी में बांटा गया।
पढ़ें पूरी खबर…

2. संसद सत्र आज से, नए सांसदों का शपथ ग्रहण होगा; 10 दिन में 8 बैठकें होंगी
9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के साथ ही 18वीं लोकसभा का कामकाज शुरू हो गया। लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक चलेगा। 10 दिन में कुल 8 बैठकें (29-30 जून को छुट्‌टी) होंगी। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने राष्ट्रपति भवन जाकर शपथ ली। इसके बाद वे 24 और 25 जून को नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा में सुबह 11 बजे अभिभाषण देंगी।
पढ़ें पूरी खबर…

3. MP-UP में बारिश से 3 की मौत, मानसून आधे मध्य प्रदेश और पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंचा
मानसून ने रविवार को आधे मध्य प्रदेश और पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लिया है। मध्य प्रदेश में रविवार शाम तेज बारिश हुई, जिसके चलते सिवनी के छपारा में कच्चा मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली, जौनपुर, सोनभद्र, कानपुर और गाजीपुर में बारिश हुई। जौनपुर और ललितपुर में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई। मौसम विभाग ने आज कर्नाटक और केरल में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर…

4. केजरीवाल की जमानत को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई, आज फैसला आ सकता है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है। इससे पहले 21 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई थी। वेकेशनल बेंच ने ED की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाए जाने तक जमानत पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि हम 24-25 जून तक फैसला सुनाएंगे। तब तक जमानत पर रोक रहेगी।
पढ़ें पूरी खबर…

5. कर्नाटक सेक्स स्कैंडल: प्रज्वल की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन है। उन्हें बेंगलुरु की कोर्ट में पेश किया जा सकता है। कोर्ट ने 10 जून को उन्हें 24 जून तक, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। प्रज्वल को 31 मई को गिरफ्तार किया गया था। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी से जुड़ी तीन FIR दर्ज की गई हैं। प्रज्वल हासन के पूर्व JDS सांसद रहे हैं। वे JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

6. राहुल-खड़गे की आज से स्ट्रेटजी मीटिंग, जम्मू-कश्मीर सहित 4 राज्यों में होने हैं चुनाव
इस साल झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर आज से कांग्रेस की स्ट्रेटजी मीटिंग होने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। शुरुआत झारखंड से होगी। इसके बाद खड़गे और राहुल 25 जून को महाराष्ट्र, 26 जून को हरियाणा और 27 जून को जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर…

7. रूस में 3 जगह आतंकी हमले, 9 की मौत: आतंकियों ने पादरी का गला काटा
रूस के दागिस्तान में 23 जून को आतंकियों ने दो चर्च, एक सिनेगॉग (यहूदी मंदिर) और एक पुलिस पोस्ट पर हमला कर दिया। इसमें एक पादरी, 8 पुलिसकर्मियों सहित 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के 25 जवानों घायल हुए हैं। वहीं, 4 आतंकी मारे गए हैं। CNN के मुताबिक आतंकियों ने पादरी का गला काट दिया था। पादरी 66 साल के थे। रूस के दागिस्तान में हुआ अटैक इस साल का दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले मार्च में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 143 लोगों की मौत हो गई थी।
पढ़ें पूरी खबर…

8. सोशल मीडिया मीम से परेशान बुजुर्ग ने सुसाइड किया, लोगों के सामने ही फंदा लगाया
जोधपुर के लोहावट में सोशल मीडिया पर बने एक मीम (वीडियो) से परेशान बुजुर्ग ने लोगों के सामने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। बाड़मेर में रहने वाले बुजुर्ग प्रतापराम (53) कबाड़ी का काम करते थे। कुछ दिन पहले एक युवक ने जापानी युवती के साथ मिलकर बुजुर्ग का वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर डाल दिया। कैप्शन लिखा- ‘भंगार लेवणो है कांई (कबाड़ लेना है क्या)’। बुजुर्ग का यह वीडियो तेजी से शेयर हुआ। इसके बाद स्थानीय लोग और युवक बुजुर्ग को ‘भंगार लेवणो है कांई’ कहकर चिढ़ाने लगे।
पढ़ें पूरी खबर…

9. सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा टूटा
शेयर मार्केट में आज यानी 24 जून को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 23,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 गिरे हुए हैं और 4 में तेजी है। बैंकिंग और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है। इंडसइंड बैंक के शेयर में आज करीब 3% की गिरावट है। वहीं टाटा स्टील का शेयर भी 2% से ज्यादा टूटा है।
पढ़ें पूरी खबर…

10. यूपी में 10 साल की बच्ची सिक्का निगल गई, 10 घंटे फंसा रहा; 2 घंटे चला ऑपरेशन
प्रयागराज के झूंसी में एक 10 साल की बच्ची एक रुपए का सिक्का निगल गई थी। सिक्का पेट में न जाकर खाने की नली के नीचे फंस गया। सिक्का 10 घंटे तक नली में फंसा रहा। उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। दर्द से कराह रही बच्ची को अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहां डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से 2 घंटे ऑपरेशन करके सिक्का निकाला।
पढ़ें पूरी खबर…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>