Published On: Mon, Jul 29th, 2024

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: हिमाचल में बादल फटा; गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर फैसला आएगा; ओलिंपिक में आज 3 मेडल की उम्मीद


  • Hindi News
  • National
  • Arvind Kejriwal Bail; India Paris Olympic 2024 Medals | Baba Ramdev Patanjali Case

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. हिमाचल में बादल फटा, शिमला में लैंडस्लाइड, 80 सड़कें बंद; 15 राज्यों में अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार देर रात तेज बारिश हुई। लैंडस्लाइड से 80 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। वहीं, किन्नौर जिले के ज्ञाबुंग में रविवार को बादल फटा। इससे इलाके में तेज बारिश हुई। उधर उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बारिश से बाढ़ जैसे हालत हैं। राजघाट बांध के 8 और माताटीला बांध के 20 गेट ​​खोले गए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार 29 जुलाई को 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर…

2. केजरीवाल की गिरफ्तारी सही या नहीं, हाईकोर्ट का फैसला आज
दिल्ली हाईकोर्ट आज अरविंद केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका और उनकी अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगा। 17 जुलाई को कोर्ट ने दोनों पर फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट में केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी। ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी केजरीवाल 31 जुलाई तक जेल में ही हैं। केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसके बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें कस्टडी में भेज दिया था। CBI ने केजरीवाल को 26 जून को अरेस्ट किया था।
पढ़ें पूरी खबर…

3. पेरिस ओलिंपिक तीसरा दिन, आज भारत के पास 3 मेडल जीतने का मौका
पेरिस ओलिंपिक में भारत के पास आज मेडल जीतने के 3 मौके हैं। भारतीय खिलाड़ी 2 मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे। शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल विमेंस फाइनल में रमिता दोपहर 1 बजे और अर्जुन बबूता दोपहर 3:30 बजे मेडल के लिए निशाना लगाएंगे। इसके बाद तीरंदाजी में मेंस टीम क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए उतरेगी। एक दिन पहले भारत का खाता खुला। मनु भाकर ने 12 साल बाद ओलिंपिक में शूटिंग का ब्रॉन्ज जीता। वे शूटिंग में ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
पढ़ें पूरी खबर…

4. दिल्ली IAS कोचिंग हादसे का मामला HC पहुंचा, 13 अवैध कोचिंग सेंटर सील
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। अब यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। याचिका में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने और हादसा होने पर उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। हादसे के बाद MCD ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। साथ ही संस्थानों पर नोटिस चस्पा कर उनसे जवाब मांगा है।
पढ़ें पूरी खबर…

5. संसद के मानसून सत्र का छठा दिन आज, बजट पर फिर बहस होगी; राहुल बोल सकते हैं
संसद के मानसून सत्र का सोमवार (29 जुलाई) को छठा दिन है। आज भी दोनों सदनों में बजट पर बहस होगी। 24 जुलाई से ये बहस जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सदन में बोल सकते हैं। विपक्ष ने पिछली चर्चाओं में NEET और किसानों के मुद्दे पर दोनों सदनों (लोकसभा-राज्यसभा) में जमकर हंगामा किया है। मानसून सत्र 22 दिन का है। यह एक अगस्त को खत्म होगा।
पढ़ें पूरी खबर…

6. सुप्रीम कोर्ट में सिसोदिया की याचिका पर आज सुनवाई, 16 महीने से हिरासत में
दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में आज दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई होगी। सिसोदिया का कहना है कि वे 16 महीने से हिरासत में हैं। 2023 अक्टूबर से उनके खिलाफ मुकदमे में कोई प्रोग्रेस नहीं हुई है। सिसोदिया को पिछले साल 26 फरवरी को CBI ने और फिर 9 मार्च को ED ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने 28 फरवरी 2023 को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। वे फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

7. पतंजलि कोरोनिल के खिलाफ फैसला आज, रामदेव ने इसे कोविड की दवा बताया था
दिल्ली हाईकोर्ट आज पतंजलि और बाबा रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों की कई एसोसिएशन की तरफ से दाखिल याचिका पर फैसला सुनाएगा। दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान बाबा रामदेव ने कहा था कि पतंजलि आयुर्वेद की कोरोनिल सिर्फ इम्युनिटी बूस्टर नहीं बल्कि कोविड-19 ठीक करने की दवा है। इसे लेकर डॉक्टरों की एसोसिएशन ने 2021 में बाबा रामदेव, उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ यह याचिका दाखिल की थी।
पढ़ें पूरी खबर…

8. गंगोत्री ग्लेशियर का आकार 17% बढ़ा, अब गंगा बेसिन में सर्दियों में भी रहेगा पर्याप्त पानी
ग्लोबल वार्मिंग का प्रकोप झेल रहे गंगोत्री ग्लेशियर का आकार एक साल में 18% बढ़ गया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इससे इस साल सर्दियों में गंगा में पर्याप्त पानी रहेगा। इससे उत्तराखंड से लेकर बंगाल तक गंगा बेसिन में रहने वाले करोड़ों लोगों को पानी की कमी नहीं होगी। वाडिया इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, मई 2023 में गंगोत्री ग्लेशियर में बर्फ का आवरण 83% था, जो जून में 69% रह गया था। अब यह फिर बढ़ गया है।
पढ़ें पूरी खबर…

9. VHP अध्यक्ष बोले- जनसंख्या घुसपैठ से बढ़ रही, हिंदुओं को 3 बच्चे पैदा करने चाहिए
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा- हिंदुओं को 2 से 3 बच्चे पैदा करने चाहिए। जनसंख्या वृद्धि बच्चे पैदा करने से नहीं, बल्कि घुसपैठ के कारण हो रही है। आलोक कुमार ने उत्तर प्रदेश में खाने-पीने की दुकान के बाहर संचालक का नाम लिखे जाने की पैरवी की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार नहीं, बल्कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने 2011 में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट में बदलाव करते हुए संचालक का नाम लिखने का आदेश दिया था।
पढ़ें पूरी खबर…

10. मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत को शुक्रिया कहा, बोले- कर्ज चुकाने में बहुत मदद की
राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव की अर्थव्यवस्था को मजबूत देने में मदद के लिए भारत का आभार जताया है। उन्होंने मालदीव के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और चीन दोनों देशों ने मालदीव का कर्ज चुकाने में बहुत ज्यादा मदद की है। भारत ने ‘नेबर्स फर्स्ट पॉलिसी’ के तहत मालदीव को 400 करोड़ रुपए की सहायता दी है। पिछले साल नवंबर में मालदीव में ‘इंडिया आउट’ कैंपेन चलने पर भारतीय पर्यटकों में गिरावट आई।
पढ़ें पूरी खबर…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>