Published On: Fri, Aug 2nd, 2024

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: राहुल बोले- मेरे घर ED रेड की तैयारी, चाय-बिस्किट तैयार; UP में वंदे भारत के ट्रैक पर रखा सिलेंडर-पत्थर, अरेस्ट


  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Chakravyuh Speech; Kerala Uttarakhand Rainfall | Wayanad Landslide

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. राहुल बोले- मेरे खिलाफ ED रेड की प्लानिंग: मुझे इंतजार, चाय-बिस्किट मेरी तरफ से
नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरोट (ED) रेड की प्लानिंग हो रही। राहुल ने गुरुवार देर रात 1:52 बजे X पर की गई एक पोस्ट में यह दावा किया। उन्होंने लिखा- टू-इन-1 को संसद में मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि मेरे खिलाफ रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं ED अधिकारियों का बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से।
पढ़ें पूरी खबर…

2. उत्तराखंड में 16 मौतें, केदारनाथ में 2 हजार तीर्थयात्री फंसे; 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोक दी गई है। बादल फटने से पैदल रूट पर लिंचोली और भीमबली के पास 2000 से ज्यादा लोग फंसे हैं। उधर हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में भी आज भारी बारिश का अलर्ट है, जो अगले 4 दिन तक रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर…

3. वायनाड लैंडस्लाइड- अब तक 313 मौतें, 206 लोग लापता; राहुल-प्रियंका आज भी पीड़ितों से मिलेंगे
केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 313 हो गई हैं। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि हादसे के चार दिन बाद भी 206 लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, गुरुवार को वायनाड पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज भी यहां पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहुल ने कहा था- आज मुझे वैसा ही महसूस हो रहा है, जैसा मेरे पिता के निधन के समय हुआ था।
पढ़ें पूरी खबर…

4. UP में वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर सिलेंडर-पत्थर रखा, आरोपी अरेस्ट
UP में प्रयागराज के लगोपालगंज में वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर एक युवक ने सिलेंडर, साइकिल और पत्थर रख दिए। उसने ऐसा REEL बनाने के लिए किया। ट्रेन जब ट्रैक से गुजरी तो पत्थर दूर जा गिरा। ट्रेन ट्रैक से उतर सकती थी। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। उसका कहना है कि यू-ट्यूब पर दोस्तों के उकसाने और लाइक्स के चक्कर में वह यह वीडियो बना रहा था। युवक 22 साल का है, उसका नाम गुलजार है। वह नवाबगंज का रहने वाला है।
पढ़ें पूरी खबर…

5. कर्नाटक गवर्नर ने CM सिद्धारमैया को नोटिस जारी किया, MUDA घोटाले को लेकर जवाब मांगा
कर्नाटक CM सिद्धारमैया पर मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) से मुआवजे के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाने का आरोप है। राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह योजना कर्नाटक में पिछली भाजपा और वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान लागू की गई थी। जिसमें सिद्धारमैया की पत्नी 2021 में MUDA की इस स्कीम में एक लाभार्थी थीं।
पढ़ें पूरी खबर…

6. जंगल में मिली अमेरिकी महिला 40 दिन से बंधी थी, पूर्व पति ने मरने के लिए छोड़ा था
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के जंगल में 29 जुलाई को जंजीर के जरिए पेड़ से बंधी मिली अमेरिकी महिला इलाज के चार दिन बाद भी बोल नहीं पा रही है। वह सदमे में है और मानसिक रूप से बीमार भी है। उसने बुधवार को लिखित में बयान दिया है, जिसमें उसने बताया है कि वह 40 दिन से जंगल में बिना कुछ खाने और पानी के बंधी थीं। पूर्व पति ने उसे एक इंजेक्शन लगाया इससे उसके जबड़े और मांसपेशियां अकड़ गईं। पुलिस ने पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
पढ़ें पूरी खबर…

7. मणिपुर के जिरीबाम में कुकी-मैतई के बीच शांति समझौता; सरकार बोली- स्थिति सामान्य होगी
मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी और मैतई के बीच हिंसा का दौर जारी है। इसी बीच पहली बार जिरीबाम जिले में दोनों पक्षों ने शांति समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत जिरीबाम में दोनों पक्ष आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षाबलों का सहयोग करेंगे और स्थिति सामान्य करने की दिशा में काम करेंगे। हिंसा में अब तक 226 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, 39 लापता हैं। 11,133 घरों में आग लगाई गई।
पढ़ें पूरी खबर…

8. पेरिस ओलिंपिक में आज 23 गोल्ड दांव पर, युवा तीरंदाजों से मेडल की उम्मीद, मनु भी हिस्सा लेंगी
युवा तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज बोम्मदेवरा पेरिस ओलिंपिक में आज भारत की मेडल होप होंगे। वे आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की दावेदारी पेश करेंगे। 2 मेडल जीत चुकी मनु भाकर भी एक्शन में होंगी। वे 25 मीटर पिस्टल क्वालिफाइंग इवेंट में हिस्सा लेंगी। पेरिस में चल रहे गेम्स के 7वें दिन 23 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे, इनमें सबसे ज्यादा 4 गोल्ड शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ी 2 गोल्ड के लिए दमखम दिखाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर…

9. 46 सेकेंड में मैच से हटीं इटली की महिला बॉक्सर, सोशल मीडिया पर बहस- पुरुष को क्यों उतारा
पेरिस ओलिंपिक में महिला बॉक्सिंग के एक मैच पर विवाद है। यह मुकाबला गुरुवार को इटली की एंजेला कैरिनी और अल्जीरिया की इमान खलीफ के बीच हो रहा था। एंजेला सिर्फ 46 सेकेंड में ही मैच से हट गईं और इस मुकाबले में इमान को जीत दी गई। दरअसल, जिस इमान के सामने एंजेला मैच से हटीं, उन्हें एक साल पहले इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) ने जेंडर टेस्ट में फेल कर दिया था। IBA ने भी इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) पर सवाल उठाया है। IBA ने कहा कि IOC नियमों का उल्लंघन कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर…

10. महाराष्ट्र में बिहार की मेडिकल स्टूडेंट की हत्या, बॉयफ्रेंड ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका
महाराष्ट्र के सतारा में बिहार की एक मेडिकल स्टूडेंट की हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। लड़की की पहचान आरुषि मिश्रा (19) के तौर पर हुई है जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। आरुषि की मां दीप्ति मिश्रा डॉक्टर हैं। वहीं आरोपी हरियाणा का है। दोनों सतारा के कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। आरोपी लड़के को शक हो गया था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है।
पढ़ें पूरी खबर…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>