न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: नवनीत राणा बोलीं- 15 सेकेंड पुलिस हटा लो, ओवैसी भाई नहीं दिखेंगे; छुट्टी लेने पर एअर इंडिया के 25 क्रू-मेंबर्स बर्खास्त

- Hindi News
- National
- Air India Express Crisis; BJP Navneet Rana Vs AIMIM Asaduddin Owaisi | PM Modi
3 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…
1. नवनीत राणा बोलीं- 15 सेकेंड के लिए पुलिस हटाओ, पता नहीं लगेगा दोनो भाई कहां गए
महाराष्ट्र के अमरावती से भाजपा सांसद नवनीत कौर राणा ने हैदराबाद में रैली में कहा- छोटा भाई (अकबरुद्दीन ओवैसी) कहता है कि पुलिस को 15 मिनट हटा दो तो हम दिखाएंगे कि हम क्या कर सकते हैं। उनको 15 मिनट चाहिए, हमें सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे। बड़ा-छोटा कहां गया, पता नहीं चलेगा। अकबरुद्दीन ने विवादित बयान 2013 में दिया था।
पढ़ें पूरी खबर…

2. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 25 क्रू-मेंबर्स को नौकरी से निकाला, एक साथ छुट्टी पर गए थे
टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने 25 क्रू-मेंबर्स को नौकरी से निकाल दिया है। 7 मई को एयरलाइन के 200 से ज्यादा सीनियर क्रू-मेंबर्स एक साथ छुट्टी पर चले गए थे। जिसके चलते एअर इंडिया की 90 ये ज्यादा फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी थीं। सभी फ्लाइट आज भी रद्द कर दी गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

3. बंगाल गवर्नर पर यौन शोषण का आरोप, सीवी बोस बोले- CM-पुलिस को नहीं दिखाऊंगा CCTV
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा है कि महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में वे राजभवन की सीसीटीवी फुटेज 100 लोगों को दिखाने के लिए तैयार हैं। लेकिन कोलकाता पुलिस और सीएम ममता बनर्जी को नहीं दिखाएंगे। बोस पर राजभवन महिला कर्मचारी नेयौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पढ़ें पूरी खबर…


4. पन्नू हत्याकांड पर रूस बोला- अमेरिका के भारत पर लगाए आरोप बेबुनियाद
भारत को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश रचने वाले आरोपों पर रूस का साथ मिला है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, हमारी जानकारी के मुताबिक वॉशिंगटन ने अभी तक ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया है, जिससे सिद्ध हो सके कि भारत पन्नू की हत्या में शामिल था। अमेरिका ऐसा कर भारत का एक संप्रभु देश के तौर पर अपमान कर रहा है।
पढ़ें पूरी खबर…

5. IPL में आज PBKS vs RCB, जो टीम हारी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी
IPL में शाम 7:30 बजे PBKS और RCB के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए करो या मरो मुकाबला है, जो टीम हारी वो बाहर हो जाएगी। पंजाब के 11 मैचों में 4 जीत और 7 हार से 8 पॉइंट्स हैं। टीम 8वें नंबर पर है। RCB के भी 11 मैचों में 4 जीत और 7 हार से 8 पॉइंट्स हैं, टीम बेहतर रन रेट के कारण पंजाब से ऊपर 7वें नंबर पर है।
पढ़ें पूरी खबर…

6. इस्तांबुल एयरपोर्ट पर रनवे से टकराया प्लेन, जमीन से टकराते ही आग की लपटें उठीं
इस्तांबुल एयरपोर्ट पर रनवे से प्लेन टकरा गया। कार्गो बोइंग 767 प्लेन का लैंडिंग गियर खराब होने के कारण यह हादसा हुआ। अमेरिकी डाक कंपनी फेडएक्स का विमान पेरिस से इस्तांबुल की ओर आ रहा था। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन का अगला हिस्सा कंक्रीट से टकराया और जमीन से टकराते ही आग की लपटें और धुआं उठने लगा।
पढ़ें पूरी खबर…

7. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र की हत्या, सीने में चाकू मारा; हरियाणा के युवक गिरफ्तार
ऑस्ट्रेलिया में भारत के 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर MTech कर रहे 22 साल के एक भारतीय छात्र नवजीत संधू की हत्या का आरोप है। आरोपी भाइयों का नाम अभिजीत और रॉबिन गार्टन हैं, और वे हरियाणा में करनाल के रहने वाले हैं। उन्हें अमेरिका के न्यू साउथ वेल्स से गिरफ्तार किया गया।
पढ़ें पूरी खबर…

8. शेयर बाजार में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 73,162 के स्तर पर कारोबार कर रहा
शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 10:30 बजे तक सेंसेक्स करीब 500 गिरकर 72,907 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 160 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, ये 22,141 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट दिखी। वहीं निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 2.11% की तेजी देखी गई।
पढ़ें पूरी खबर…
9. मध्यप्रदेश में हीट वेव, ओले-बारिश एक साथ; उत्तरी हिस्से में आज गर्म हवा चलेगी
मध्यप्रदेश में कहीं, हीट वेव चल रही है तो कहीं आंधी-बारिश का दौर है। बुधवार को भोपाल, इंदौर, मंदसौर, आगर-मालवा, विदिशा, खरगोन समेत कई जिलों में बारिश हुई। विदिशा में ओले भी गिरे। वहीं, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी सहित 12 जिलों में हीट वेव चलने का अलर्ट है।
पढ़ें पूरी खबर…

10. हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ रहा पाव भाजी वाला, 2 बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए अप्लाई किया
हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से अब तक 26 उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इन्हीं में से एक नाम है कुशेश्वर भगत। वह तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 2 विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, वह 2 बार राष्ट्रपति के चुनाव के लिए भी अप्लाई कर चुके हैं। कुशेश्वर भगत 1996 से गुरुग्राम के सेक्टर 15 में पाव भाजी की रेहड़ी लगाते हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
