Published On: Thu, Jun 13th, 2024

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कुवैत से 40 भारतीयों के जले शव भारत लाए जाएंगे; NEET विवाद- ग्रेस मार्क्स वालों का दोबारा एग्जॉम; न्यूजीलैंड वर्ल्डकप से लगभग बाहर


  • Hindi News
  • National
  • NEET Result Controversy; IMD Monsoon Rainfall | Jammu Kashmir Terrorist Encounter

2 घंटे पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. NEET रिजल्ट विवाद में SC में सुनवाई, केंद्र ने कहा- ग्रेस मार्क्स पाने वालों का स्कोर कार्ड रद्द
सुप्रीम कोर्ट में आज NEET-UG 2024 रिजल्ट को चुनौती देने वाली 3 याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है। इस दौरान सरकार ने कहा है कि वह ग्रेस मार्क्स पाने वाले स्टूडेंट्स का स्कोर कार्ड रद्द करेगी। इन बच्चों को दोबारा एग्जॉम देना होगा। NTA ने 1563 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स दिए थे। याचिकाओं में मांग है कि परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की जांच SIT-एक्सपर्ट कमेटी से कराई जाए। साथ ही 4 जून के रिजल्ट के बेस पर हो रही कॉउंसलिंग को रोका जाए। 5 मई को हुई NEET परीक्षा रद्द की जाए और एग्जाम दोबारा कराया जाए। जिस पर सवाल खड़े किए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

2. 14 राज्यों में हीटवेव; मानसून की रफ्तार धीमी, 20-30 जून तक UP पहुंचने का अनुमान
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान सहित 14 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। उधर मानसून की चाल धीमी पड़ गई है। यह 16 से 18 जून तक बिहार और झारखंड पहुंचने का अनुमान है। 20 से 30 जून के बीच उत्तर प्रदेश और 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश में 15 जून के बाद मानसून की एंट्री होगी।
पढ़ें पूरी खबर…

3. कुवैत में आग से 40 भारतीयों की मौत, वायुसेना जले हुए शव वापस लाएगी
कुवैत के मंगाफ शहर की 6 मंजिला इमारत में आग लगने से 49 मजदूरों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मरने वालों में करीब 40 भारतीय हैं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह संख्या 42 बताई गई है। जले हुए शवों को भारतीय वायु सेना वापस लेकर आएगी। अन्य मृतक पाकिस्तान, फिलिपींस, मिस्र और नेपाल के हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

4. गाजियाबाद की 3 मंजिला बिल्डिंग में आग, 5 जिंदा जले: मरने वालों में पति-पत्नी और बेटी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत 5 लोग जिंदा जल गए। 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना देर रात हाजीपुर बम्हैटा गांव की है। मकान में फोम रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से भड़की और किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मकान से 2 महिला, 1 पुरुष और 2 बच्चों के शव बरामद किए।
पढ़ें पूरी खबर…

5. पेमा खांडू आज तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश CM पद की शपथ लेंगे, शाह-नड्डा शामिल होंगे
पेमा खांडू आज लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। पेमा खांडू 2016 से अरुणाचल के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने नबाम तुकी के इस्तीफे के बाद पहली बार पदभार संभाला था। तब वे कांग्रेस में थे। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा में शामिल हो गए। अरुणाचल में इस बार विधानसभा में भाजपा को 60 में से 46 सीटों पर जीत मिली है।
पढ़ें पूरी खबर…

6. आज मई की थोक महंगाई के आंकड़े जारी होंगे, इसमें गिरावट का अनुमान
आज मई की थोक महंगाई (WPI) के आंकड़े जारी होंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे पहले अप्रैल महीने में थोक महंगाई 1.26% रही थी, जो 13 महीने का उच्चतम स्तर था। वहीं एक महीने पहले मार्च 2024 में यह 0.53% पर रही थी। फरवरी में थोक महंगाई 0.20% और जनवरी में 0.27% रही थी। महंगाई में गिरावट की उम्मीद से आज शेयर बाजार में तेजी देखी गई।
पढ़ें पूरी खबर…

7. जम्मू-कश्मीर में 4 दिन में 4 आतंकी हमले; डोडा में ही 2 अटैक, 6 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा में बीते चार दिन में चार आतंकी घटनाएं हुई हैं। इनमें 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई। 1 जवान शहीद हुआ और 2 आतंकी मारे गए। चारों घटनाओं में 6 जवानों समेत कुल 49 लोग घायल हुए हैं। डोडा पुलिस ने भद्रवाह, ठठरी, गंडोह में छिपे 4 आतंकियों का स्केच जारी किया है। हर आतंकी की जानकारी देने पर 5 लाख का इनाम देने का ऐलान किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर…

8. जगन्नाथ पुरी मंदिर के चारों द्वार खोले गए, कोरोना के समय 3 गेट बंद किए गए थे
ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार आज मंगला आरती के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार ने कोरोना काल में मंदिर के अश्व द्वार, व्याघ्र द्वार और हस्ति द्वार को बंद करने के आदेश दिए थे। सिर्फ सिंह द्वार ही खुला था, जिससे श्रद्धालु मंदिर में आते-जाते थे। इस कारण मंदिर में भारी भीड़ और लंबी कतारें लगी रहती थीं। श्रद्धालु लंबे वक्त से सभी द्वार खोलने की मांग कर रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर…

9. टी-20 वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराया, सुपर-8 के लिए क्वालिफाई
वेस्टइंडीज ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप के 29वें मैच में न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज की कीवी टीम के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच 2012 वर्ल्ड कप में खेला गया था, जो वेस्टइंडीज ने सुपर ओवर में जीता था। इसी के साथ विंडीज टीम सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर गई है। वहीं न्यूजीलैंड वर्ल्डकप से लगभग बाहर हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर…

10. शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- इससे किसी का लेना-देना नहीं, यह मेरी पर्सनल चॉइस
सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में सोनाक्षी ने कहा, ‘सबसे पहली बात है कि इससे किसी का लेना-देना नहीं है। दूसरी बात कि ये मेरी चॉइस है तो मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को इतनी चिंता क्यों है। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी और जहीर 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे जिसके बाद एक वेडिंग पार्टी होगी। सोनाक्षी 1 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘हीरामंडी’ में नजर आई थीं।
पढ़ें पूरी खबर…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>