Published On: Sun, Jul 7th, 2024

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कुलगाम में 5 आतंकी ढेर; सूरत हादसे में 7 शव मिले; धोनी ने सलमान के साथ बर्थडे मनाया


48 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद; राजौरी में आर्मी कैंप पर हमला
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है। मुदरघम और चिनिगाम फ्रिसल में अब तक 5 आतंकी मारे गए हैं। दो जवान शहीद हुए हैं। मुदरघम में दो-तीन आतंकियों और चिनिगाम फ्रिसल में एक और आतंकी के छिपे होने की खबर है। सेना और पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही है। दूसरी तरफ, राजौरी जिले के मंजाकोट में आतंकियों ने रविवार सुबह एक सेना कैंप पर हमला कर दिया। इसमें एक जवान घायल हो गया।
पढ़ें पूरी खबर…

2. सूरत हादसे में 7 लोगों के शव मिले, कल 5 मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी
गुजरात के सूरत में 5 मंजिला बिल्डिंग ढहने से सात लोगों की मौत हो गई है। NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी भी मलबा हटाने का काम चल रहा है। यह बिल्डिंग 2017 में ही बनी थी। बिल्डिंग में 9 कमरों में लोग रहते थे, 2 कमरे फर्स्ट फ्लोर पर, 3 कमरे सेकेंड, 2 कमरे थर्ड फ्लोर पर थे।
पढ़ें पूरी खबर…

3. धोनी का 43वां बर्थडे आज, पत्नी के साथ केक काटा; सलमान भी रहे मौजूद
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए। धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी और एक्टर सलमान खान के साथ आधी रात को जन्मदिन सेलिब्रेट किया और केट काटा। साक्षी ने माही के पैर भी छुए। इसका वीडियो साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 7 जुलाई, 1983 को जन्में धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 3 ICC ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

4. अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली, पुरी में शाम को निकलेगी
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। भगवान जगन्नाथ, अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ जमालपुर इलाके में स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से 18 किलोमीटर की रथ यात्रा पर निकल गए हैं। रथ यात्रा से पहले सुबह 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती की। ओडिशा की पुरी रथ यात्रा के बाद अहमदाबाद में देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा होती है। पुरी में 11 बजे रथों की पूजा हुई। शाम 5 बजे रथ यात्रा निकलेगी।
पढ़ें पूरी खबर…

5. केजरीवाल के चेकअप के वक्त मौजूद नहीं रहेंगी सुनीता, कोर्ट ने इजाजत नहीं दी
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल के मेडिकल चेकअप के दौरान पत्नी सुनीता को साथ रहने की इजाजत नहीं दी। हालांकि, कोर्ट ने सुनीता केजरीवाल को मेडिकल बोर्ड से मिलने की इजाजत दे दी है। साथ ही कहा है कि केजरीवाल की सभी मेडिकल रिपोर्ट भी सुनीता को दी जाएंगी। केजरीवाल ED और CBI के अलग-अलग केस में गिरफ्तार किए गए हैं। CBI ने उन्हें 26 जून को अरेस्ट किया था। वे फिलहाल तिहाड़ में हैं। उनकी कस्टडी 12 जुलाई को खत्म होगी।
पढ़ें पूरी खबर…

6. UP में बारिश से 13 लोगों की मौत, उत्तराखंड में चार धाम यात्रा रद्द
उत्तराखंड के गढ़वाल डिविजन में भारी बारिश के चलते आज चार धाम यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ-विष्णु प्रयाग नेशनल हाईवे के पास लैंडस्लाइड के कारण सड़क ब्लॉक हो गई। इधर, उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने आज पांच राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर…

7. इजराइल की गाजा के स्कूल पर एयरस्ट्राइक, 16 की मौत: 75 से ज्यादा घायल
इजराइली सेना ने शनिवार को गाजा में एक स्कूल पर एयरस्ट्राइक की। जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 75 से ज्यादा घायल हो गए। ये स्कूल संयुक्त राष्ट्र (UN) का था, जहां शरणार्थियों ने शरण ली हुई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक इजराइली सेना ने पहले स्कूल को चारों ओर से घेरा और फिर उस पर हमला कर दिया। स्कूल की इमारत नीचे गिर गई, जिसमें रह रहे बच्चे दब गए। इजराइली सेना ने स्कूल को आतंकवादियों का अड्डा बताया है।
पढ़ें पूरी खबर…

8. नीदरलैंड 20 साल बाद यूरो कप के सेमीफाइनल में, इंग्लैंड भी टॉप-4 में
इंग्लैंड ने स्विटजरलैंड को हरा कर यूरो कप के सेमीफाइनल में पहुंचा गया है। इंग्लैंड अपने पिछले चार टूर्नामेंट में तीसरी बार टॉप-4 में पहुंचा हैं। वहीं स्विटजरलैंड का पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के टॉप चार में पहुचंने का सपना पेनल्टी शूट आउट में खत्म हो गया। वहीं 2004 के बाद नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा।
पढ़ें पूरी खबर…

9. जिम्बाब्वे से हारी इंडिया, डेब्यू कर रहे तीनों खिलाड़ी 10 रन भी नहीं बना सके
पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रन से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन का स्कोर बनाया। जवाब में टीम इंडिया 19.5 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। हालांकि तीनों मिलकर 10 रन भी नहीं बना सके। ओपनर अभिषेक शर्मा खाता नहीं खोल सके। नंबर-4 पर उतरे रियान पराग 3 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विकेटकीपर ध्रुव जुरेल 14 बॉल पर 6 ही रन बना सके।
पढ़ें पूरी खबर…

10. पूर्व PM इमरान बोले- पाकिस्तान में दोबारा चुनाव हो; भूख हड़ताल की धमकी दी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की। इमरान ने कहा कि पूरा देश जानता है कि 2024 का चुनाव पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा धोखा था। अगर देश को बचाना है तो दोबारा चुनाव कराना होगा। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि मुझे भगवान पर विश्वास है। मैं आजादी के लिए लड़ता रहूंगा। मैं एक साल से जेल में बंद हूं और इन अत्याचारियों के आगे कभी नहीं झुकूंगा। मेरे खिलाफ जेल में जुर्म कम नहीं हुआ तो मैं भूख हड़ताल करूंगा।
पढ़ें पूरी खबर…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>