Published On: Sat, Jul 6th, 2024

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: अमरनाथ यात्रा रोकी गई; हाथरस में 122 मौतों के 4 दिन बाद बाबा सामने आया; ईरान में हिजाब विरोधी पजशकियान राष्ट्रपति बने


4 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. हाथरस हादसा- भोले बाबा पहली बार सामने आया, कहा- उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे
हाथरस हादसे के बाद पहली बार भोले बाबा उर्फ सूरज पाल सामने आया। बाबा ने कहा- हम 2 जुलाई की घटना के बाद से बहुत दुखी हैं। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएगें। उधर हाथरस सत्संग के मुख्य आयोजक देव प्रकाश ने दिल्ली में पुलिस के सामने सरेंडर किया। UP पुलिस ने उस पर एक लाख इनाम घोषित किया था। भगदड़ की शुरुआती SIT जांच रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कहा गया- भगदड़ लापरवाही और बदइंतजामी की वजह से हुई। हादसे में 122 लोगों की मौत हो गई थी।
पढ़ें पूरी खबर…

2. अमरनाथ यात्रा भारी बारिश के कारण रोकी गई, असम में बाढ़ से 62 मौतें
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से पवित्र गुफा तक जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं। यात्रियों को वापस उनके बेस कैंप भेजा जा रहा है। उधर असम में बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 22 लाख के करीब पहुंच गया है। राज्य के 29 जिलों के लोग बाढ़ के पानी से घिरे हैं। राज्य की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। तूफान, बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण जान गंवाने वालों आंकड़ा 62 पहुंच गया है, 3 लोग लापता हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

3. ईरान में हिजाब विरोधी मसूद पजशकियान 9वें राष्ट्रपति बने, कट्टरपंथी जलीली को हराया
ईरान में मसूद पजशकियान देश के 9वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को 30 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। ईरान में शुक्रवार (5 जुलाई) को दूसरे चरण की वोटिंग हुई थी। इसमें करीब 3 करोड़ लोगों ने मतदान किया था। ईरान में इसी साल फरवरी में चुनाव हुए थे, जिसमें रईसी दोबारा देश के राष्ट्रपति बने थे। रईसी की 19 मई को हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी। इसके बाद देश में राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा की गई थी।
पढ़ें पूरी खबर…

4. तमिलनाडु में बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या, घर के बाहर 6 लोगों ने चाकू-तलवारें मारीं
तमिलनाडु में बसपा प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार शाम उनके घर के बाहर छह हमलावरों ने हत्या का दी। आर्मस्ट्रॉन्ग अपने घर के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक से छह लोग आए और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। चेन्नई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, छह में से चार हमलावरों ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की टी-शर्ट पहन रखी थी।
पढ़ें पूरी खबर…

5. बंगाल गवर्नर बोले- दो विधायकों को स्पीकर का शपथ दिलाना अंसवैधानिक
पश्चिम बंगाल में 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत कर आए TMC विधायकों को 5 जुलाई को स्पीकर बिमान बनर्जी ने शपथ दिलाई। गवर्नर आनंद बोस ने इसे असंवैधानिक बताया। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को लेटर भी लिखा। आनंद बोस ने संविधान के आर्टिकल 188 का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि विधायकों की शपथ के लिए डिप्टी स्पीकर को जिम्मा दिया गया था। संविधान और परंपराओं के मुताबिक राज्यपाल शपथ के लिए जिसे अधिकृत करता है, शपथ उसे ही दिलानी होती है।
पढ़ें पूरी खबर…

6. राहुल गांधी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट्स से मिले; कल मजदूरों से मिले थे
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट्स से मुलाकात की। राहुल ने लोको पायलट्स से उनके काम, उनकी परेशानियों के बारे में जाना। इससे पहले 4 जुलाई को राहुल ने दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की थी और राजमिस्त्री का काम किया था। पिछले साल राहुल ट्रक में बैठकर अंबाला से चंडीगढ़ गए थे। वहीं, कांग्रेस सांसद दिल्ली के एक गैरेज भी पहुंचे थे और मैकेनिक का काम भी किया था।
पढ़ें पूरी खबर…

7. IND Vs ZIM के बीच पहला टी-20 आज, जिम्बाब्वे में सीरीज नहीं हारी है इंडिया
शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे पहुंच गई है। पहला टी-20 मैच आज हरारे में शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। जिम्बाब्वे में भारत का रिकॉर्ड बेहतरीन है। टीम इंडिया वहां अभी तक कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। 2015 में दोनों टीमों के बीच खेली गई दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। जबकि 2010 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में 2 मैचों सीरीज में मेजबानों को 2-0 से हराया था।
पढ़ें पूरी खबर…

8. चैंपियंस का जश्न: रोहित का घर में फूलों से स्वागत; हैदराबाद में सिराज का रोड-शो
भारत में टी-20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न छठे दिन भी जारी रहा। रोहित शर्मा जब अपने घर पहुंचे तो फूल बिछाकर उनका स्वागत किया गया। दूसरी ओर हैदराबादी फैंस ने बड़ी संख्या में आकर मोहम्मद सिराज का स्वागत किया। उपकप्तान हार्दिक पंड्या ने बेटे के साथ विक्ट्री सेलिब्रेट की। शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को सम्मानित किया।
पढ़ें पूरी खबर…

9. अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस, सलमान ने डांस किया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शंस शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को कपल की संगीत सेरेमनी हुई। मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में हुए इस फंक्शन में इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर ने परफॉर्मेंस दी। इसके लिए जस्टिन को 83 करोड़ रुपए मिले। संगीत सेरेमनी में सलमान खान और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी स्टेज परफॉर्मेंस दी। अंबानी परिवार भी स्टेज पर थिरका।
पढ़ें पूरी खबर…

10. संतों का दावा-राहुल को अयोध्या में नहीं घुसने देंगे, बोले- हिंदुत्व के ज्ञान के लिए चरणों में बैठें
राहुल गांधी के हिंदुओं वाले बयान पर अयोध्या के संत नाराज हैं। इसके खिलाफ संतों-महंतों ने सभा की। निर्णय लिया कि राहुल को अयोध्या में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्हें हिंदुत्व का ज्ञान लेना है तो अयोध्या आएं। संतों के चरण में बैठकर ज्ञान लें। फिर बयानबाजी करें। दरअसल एक जुलाई को लोकसभा में राहुल ने कहा था- जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा की बात करते हैं। आप हिंदू हो ही नहीं।
पढ़ें पूरी खबर…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>