नूंह में बच्चे को छोड़कर महिला लापता: 20 हजार रुपए और सोने के जेवरात लेकर गई,बोली डॉक्टर के पास जा रही हूं – Nuh News

पुन्हाना शहर थाना में हुआ केस दर्ज।
हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 9 मेव मोहल्ला से एक 22 वर्षीय महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपने साथ 20 हजार रुपए और सोने की हंसली लेकर गई है। वहीं घर पर अपने ढाई साल के बच्च
.
डॉक्टर के पास जाने की कहकर गई थी महिला
महिला के पति ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उनकी पत्नी पर एक ढाई साल का लड़का है। मंगलवार को वह काम की तलाश में सोहना गया हुआ था। इस दौरान पीछे से शाम करीब 4 बजे उनकी पत्नी घर से निकल गई। पत्नी घर पर बोलकर गई थी कि वह डॉक्टर के पास जा रही है। शाम को आकर देखा तो घर पर ढाई साल का बच्चा। महिला को आस पास की सभी रिश्तेदारियों में तलाश किया,लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं ले पाया। पीड़ित पति ने बताया कि महिला अपने साथ एक मोबाइल फोन,20 हजार रुपए और गले में सोने की हंसली पहनकर गई है।
पुलिस कर रही जांच
पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी के घर से गायब होने के बाद उनका ढाई साल का बच्चे का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा हैं। पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ के दर्ज कर लिया है। पुलिस लगातार महिला की तलाश में जुटी है।