Published On: Wed, Aug 14th, 2024

नीतीश के साथ नहीं थे तो अपराधी थे अनंत सिंह; अब बरी हो गए; बाहुबली की रिहाई पर तेजस्वी यादव का तंज


बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को एके-47 समेत दो मामलों में बरी किए जाने पर सियासी पारा गर्माया हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब अनंत सिंह सीएम नीतीश के साथ नहीं थे तो अपराधी थे, अब साथ आ गए हैं तो मुक्त हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कहां किसी को बचाते या फंसाते हैं। साफ दिख रहा है कि उन्होंने कितने लोगों को बचाया और कितने को फंसाया है।

पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को दो मामलों में बरी कर दिया। निचली अदालत ने उन्हें दोनों केस में 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई थी। इसके बाद से वे जेल में बंद थे। बरी होने के बाद जल्द ही अनंत सिंह जेल से छूटेंगे। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से अनंत सिंह की सीएम नीतीश से नजदीकी बढ़ी है। उनकी विधायक पत्नी नीलम देवी ने इसी साल बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान एनडीए सरकार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की थी। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अनंत सिंह को 15 दिनों की पैरोल मिली थी। उस समय मुंगेर सीट से जेडीयू प्रत्याशी ललन सिंह के समर्थन में उन्होंने माहौल भी बनाया था।

अनंत सिंह को AK-47 केस में पटना HC ने बरी किया, जेल से रिहा होंगे ‘छोटे सरकार’

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य में हर जगह लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब है। रोजाना वे आंकड़े जारी कर अपहरण, रेप, लूट, हत्या की वारदातों का ब्योरा देते हैं। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक गए हैं। उनसे बिहार और गृह विभाग नहीं चल रहा है। वे दोबारा सत्ता में आने वाले नहीं हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>