Published On: Wed, Jul 31st, 2024

नीतीश की पार्टी का झारखंड में चुनाव लड़ने का ऐलान, BJP संग उतरने का प्लान


ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU)ने झारखंड में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जदयू झारखंड विधानसभा का चुनाव बीजेपी के संग मिलकर लड़ेगी। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इस चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि झारखंड में उनकी पार्टी NDA के साथ चुनाव लड़ेगी।

श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘झारखंड में हमलोग NDA के साथ चुनाव लड़ेंगे। कितने सीटों पर लड़ेंगे और कौन-कौन विधानसभा पर लड़ेंगे, इसके लिए सभी नेता आपस में बातचीत कर सीटों और उम्मीदवारों का नाम तय करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए से फाइनल बात होने के बाद उम्मीदवारों का चयन होगा।’ श्रवण कुमार ने कहा कि हम झालबजवा नहीं हैं। देश के किसी भी चुनाव में जेडीयू को साथ लेना ही पड़ेगा।’

यहां आपको बता दें कि साल 2019 में भी जदयू ने झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ा था। पार्टी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, पार्टी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस बार जेडीयू झारखंड के 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। 11 सीटों की सूची भी तैयार कर ली गई है और यह सूची झारखंड आलाकमान ने सीएम नीतीश कुमार को सौंप दी है। हालांकि, जनता दल यूनाइटेड इस बार बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहती है। अभी सीट बंटवारे या उम्मीदवार के नाम को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>