Published On: Tue, Jul 16th, 2024

नीट पेपर लीक: CBI के शिकंजे में दो और शातिर, एनटीए के ट्रंक से चुराया था प्रश्न पत्र, एक आरोपी इंजीनियर


ऐप पर पढ़ें

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है। मास्टरमाइंड समेत दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक मुख्य साजिशकर्ता है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पंकज कुमार उर्फ ​​​​आदित्य और राजकुमार सिंह उर्फ ​​राजू के तौर पर हुई है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज को पटना से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके सहयोगी राजू सिंह को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई अधिकारियों ने दावा किया कि पंकज उर्फ ​​आदित्य 11 जुलाई को धनबाद से गिरफ्तार किये गये राजेश रंजन उर्फ ​​रॉकी से भी बड़ा खिलाड़ी है। मामले से परिचित अधिकारी ने एचटी को बताया कि झारखंड के बोकारो के रहने वाले पंकज ने हजारीबाग में एक राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के ट्रंक से प्रश्न पत्र चुराया और गिरोह के अन्य सदस्यों को बांटा था। राजू सिंह ने कथित तौर पर पेपर चुराने और उन्हें गिरोह के अन्य सदस्यों को वितरित करने में पंकज की मदद की थी।

यह भी पढ़िए- नीट पेपर लीक का किंगपिन संजीव मुखिया कहां है? पटना, कोलकाता समेत 4 शहरों में CBI की छापेमारी

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पैसे कमाने के लिए इस अपराध को अंजाम दिया। राजू हज़ारीबाग़ के राम नगर चौक पर एक गेस्ट हाउस चलाता है। कथित तौर पर कुछ अभ्यर्थी गेस्ट हाउस में रुके थे और गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के संपर्क में थे। सीबीआई ने गेस्ट हाउस को अगले आदेश तक सील कर दिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पटना की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा और जांच एजेंसी आगे की पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लेगी। 

पंकज उर्फ आदित्य मूल रूप से बोकारो का रहने वाला है। उसने जमशेदपुर के एनआईटी कॉलेज से 2017 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद से वह प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर की सेटिंग में जुट गया। इसी क्रम में रांची में रेस्टोरेंट चलाने वाले और सेटिंग में पहले से महारत हासिल कर चुके रॉकी से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद चिंटू, संजीव मुखिया समेत इसका पूरा गिरोह नीट का प्रश्न-पत्र लीक करने में जुट गया।

गौरतलब है कि रॉकी को 11 जुलाई को पटना से गिरफ्तार करने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आदित्य और राजू को सीबीआई विशेष न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>