नालंदा में सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल: स्कॉर्पियो और टेंपो के बीच हुई टक्कर, भतीजी की शादी से लौट रहा था शख्स – Nalanda News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
नालंदा में मंगलवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलखी महादेवा गांव के समीप की है। मृतक की पहचान गया जिला के महाकार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा गांव निवासी स्वर्गीय साधु
.
मृतक के भतीजे सोनू मोदी ने बताया कि उसके चाचा टेंपो पर सवार होकर मंगलवार की सुबह शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच राजगीर के पिलखी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टेंपो में टक्कर मार दी और सड़क किनारे खाई में चली गई। इस घटना में टेंपो के परखच्चे उड़ गए, जबकि उसपर सवार 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में अनुज साव की मौत हो गई।
![घटना के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/16/1002319468_1721128138.jpg)
घटना के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो
क्या बोले थानाध्यक्ष
दरअसल अनुज सिंह अपने भाई छोटेलाल साव की बेटी की शादी में शामिल होकर राजगीर से घर लौट रहे थे। इसी बीच सड़क हादसे का शिकार हो गए। मौत की पुष्टि के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया। पलभर में शादी वाले घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं इस मामले में राजगीर थाना अध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वाहनों को जप्त करते हुए थाना लाया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई।