नालंदा में पैक्स चुनाव से पहले गोलीबारी, 2 घायल : खेत में सिंचाई कर रहे थे दोनों घायल, नाम-पता पूछने के बाद की फायरिंग – Nalanda News

नालंदा में पैक्स चुनाव के पहले मंगलवार की शाम गोलीबारी हुई। जिसमें दो युवक जख्मी हो गए। घायलों की पहचान तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव निवासी राकेश कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है। राकेश को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि रौशन कुमार को
.
दोनों खेत में पटवन कर रहे थे। दोनों शोर की आवाज सुनकर पुल के पास पहुंचे। तभी नारायण सिंह के बेटा मुन्ना सिंह ने नाम-पता पूछा। नाम-पता बताते ही मुन्ना ने गोली चला दी।
राम नारायण 4 टर्म से पैक्स का चुनाव जीतते आ रहे हैं। घायल राकेश ने कहा कि बुधवार यानी आज हरनौत के पाकड़ पंचायत में चुनाव है। इसी को लेकर बदमाशों ने गोलीबारी की है, ताकि लोग डर से वोट दे। घटना तेलमर थाना क्षेत्र के नूरनगर पुल के पास की है।

पुलिस का चुनावी रंजिश में गोलीबारी से इनकार।
तीन की हुई गिरफ्तारी
तेलमर थानाध्यक्ष शत्रुघ्न शाह ने चुनावी रंजिश से इनकार करते हुए कहा कि पूर्व के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई है। जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति को गोली लगी है। हालांकि जख्मी ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है।
पुलिस ने दोनों पक्ष नवल किशोर और राम नारायण और उसके लोगों पर मारपीट और गोलीबारी के मामलें में एफआईआर दर्ज कर ली है। मौके से चार खोखा भी बरामद किया है। मामले में शिव शरण, राजीव कुमार और शंभू शरण सिंह को गिरफ्तार किया गया है।