नालंदा में पुरानी रंजिश में हुई थी फंटूश की हत्या: पत्नी के बयान पर 7 लोगों पर केस, घेरकर बदमाशों ने मारी गोली; मर्डर केस में आरोपी था – Nalanda News

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।
नालंदा में पुरानी रंजिश में अपराधियों ने शिवकुमार प्रसाद उर्फ सीकू(40) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक की पत्नी रीता देवी के बयान पर 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। केस दर्जकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की
.
हिलसा डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि घर से कुछ ही दूरी को शिवकुमार को गोली मारी गई है। पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। सभी पहलूओं पर जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मामला चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुड़ारी गांव का है।

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।
शुक्रवार को मारी थी गोली जानकारी के मुताबिक शिवकुमार प्रसाद खलिहान से शौच के बाद घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने सिर में पीछे से गोली मार दी गई। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुका था।
खेत जोतने के विवाद में फंटूश की हुई थी हत्या
पिछले साल 14 नवंबर 2024 को हुड़ारी गांव निवासी फंटूश कुमार को खेत जोतने के विवाद में गोली मारी गई थी। इस मामले में शिवकुमार प्रसाद भी आरोपी था। उसी प्रतिशोध में हत्या की बात सामने आ रही है।
बता दें, गोली लगने के बाद इलाज के लिए फंटूश को पटना के NMCH में एडमिट कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जब परिजन उसको देखने गए तो फंटूश की एक आंख गायब थी। इसको लेकर काफी बवाल मचा था।
