Published On: Sat, Nov 9th, 2024

नालंदा में नदी किनारे गया युवक लापता: मवेशी को नहलाने गया था, 15 घंटे की खोज के बाद भी नहीं मिला सुराग – Nalanda News


नालंदा में मवेशी लेकर नदी किनारे गया युवक 15 घंटे से लापता है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोइठवा नदी का है। लापता युवक दीपनगर थाना क्षेत्र के गुलनी गांव निवासी रामाधार यादव का (25) वर्षीय पुत्र शेरू यादव है।

.

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शेरू यादव शुक्रवार की शाम 4:30 बजे मवेशी नहलाने के लिए गोइठवा नदी गया था। इसके बाद देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। घर के लोग जब नदी के पास पहुंचे तो देखा की भैंस नदी किनारे बैठी हुई है और शेरू यादव लापता है।

शनिवार की सुबह ग्रामीण नदी में डूबने की आशंका से गोईठवा नदी में खोजबीन में जुट गए है। नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। स्थानीय लोग अपने स्तर से खोजबीन के प्रयास में जुटे हुए हैं।

15 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के उपरांत युवक का कहीं अता पता नहीं चल रहा है। परिजन अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

लापता युवक की खोजबीन में जुटे स्थानीय गोताखोर।

लापता युवक की खोजबीन में जुटे स्थानीय गोताखोर।

एसडीआरएफ की टीम को बुलाया

दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि नहाने के दौरान युवक नदी में लापता हो गया है। एसडीआरएफ की टीम को खोजबीन के लिए बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता हुए युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>