Published On: Sun, Dec 8th, 2024

नालंदा में जमीन के लिए फायरिंग, एक घायल: गोली चलाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से कट्टा और कारतूस बरामद – Nalanda News


नालंदा जिले के चेरो थाना क्षेत्र के खरुआरा गांव में भूमि विवाद में फायरिंग हो गई। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड कट्टा, एक रिवॉल्वर और कई कारतूस बरामद किए हैं।

.

बताया जा रहा कि रविवार को चेरो थाना को सूचना मिली कि खरूआरा गांव में फायरिंग हुई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। देखा कि कल्लू सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी पुरानी दुश्मनी के चलते उदय कुमार सिंह पर गोली चला दी है। घटना के बाद कल्लू सिंह फरार हो गया था।

जख्मी को लाया गया सदर अस्पताल।

जख्मी को लाया गया सदर अस्पताल।

गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने 2 घंटे के अंदर ही आरोपी कल्लू सिंह को सशस्त्र बल की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल था लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। फिलहाल इलाके में शांति का माहौल है।

उदय कुमार का गांव के ही कुछ लोगों के साथ 3 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। न्यायालय ने जमीन का मालिकाना हक उदय सिंह के पक्ष में दिया है। बावजूद गांव के कुछ लोगों ने जबरन भूमि को कब्जा करने को लेकर गोलीबारी की गई।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>