Published On: Fri, Aug 16th, 2024

नारी शक्ति मार्च के चलते यातायात प्रभावित


नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शुक्रवार को जंतर-मंतर से मंडी हाउस तक नारी शक्ति मार्च निकलने के कारण नई दिल्ली इलाके में यातायात प्रभावित रहा। जनपथ, टॉलस्टॉय मार्ग, बाराखंबा रोड, कनॉट प्लेस, रंजीत सिंह फ्लाईओवर और मंडी हाउस के आसपास वाहनों की रफ्तार धीमी रही। ट्रैफिक पुलिस को मार्च के दौरान कुछ रास्तों को बंद करना पड़ा। मार्च को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा पहले ही व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। सुबह लगभग 11.45 बजे जंतर-मंतर से हजारों लोगों ने मार्च शुरू किया। इसकी वजह से टॉलस्टॉय रोड पर एक तरफ का रास्ता ट्रैफिक पुलिस को बंद करना पड़ा। जनपथ, केजी मार्ग और बाराखंबा रोड पर भी लालबत्ती के समीप पहुंचने पर वाहनों की आवाजाही बंद कर इन प्रदर्शनकारियों को पहले निकाला गया।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>