नारनौल से एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता: परिजनों ने लगाया एक युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप – Narnaul News

हरियाणा के नारनौल में एक लड़की बीना बताए घर से लापता हो गई। इस बारे में लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है। जिसमें उन्होंने एक युवक पर उनकी लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर
.
निजामपुर थाना में पुलिस को दी गई शिकायत में गांव दनचौली के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी लड़की बीते कल सुबह 11 बजे अपने घर से किसी को बताए बगैर ही घर से लापता हो गई। उसके लापता होने के बाद उन्होंने आस-पड़ोस तथा अपनी सभी रिश्तेदारियों में लड़की की तलाश की, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पता किया तो उन्हें मालूम हुआ कि गांव सलूनी का आनंद नामक लड़का उसके साथ बातचीत करता था। उन्हें शक है कि उसी लड़के ने उनकी लड़की को कहीं पर छुपाकर रखा हुआ है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी।