नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपित पति-पत्नी गिरफ्तार

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी पुलिस ने करहरा गांव के बिन्देश्वर सहनी एवं उसकी पत्नी सोनिया देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबन्ध में उनका पुत्र पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इन लोगों पर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी उसके घर से की गयी है।