नवविवाहिता की मिली लाश, 28 दिन पहले हुई थी शादी: मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर अंतिम संस्कार से रोका, 5 घंटे तक पड़ा रहा शव – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। नवविवाहिता की 28 दिन पहले शादी हुई थी। मृतका के मायका पक्ष की सूचना के बाद पुलिस ने ससुराल से नवविवाहिता के कमरे से बेड पर रखा शव बरामद किया है। मामला अंबा थाना क्षेत्र के ढू
.
मृतका की पहचान 18 साल की मनसा कुमारी के रूप में हुई है, जो ढूंढा गांव के रहने वाले सोनू कुमार की पत्नी थी। 11 मई को मनसा कुमारी और सोनू कुमार की शादी हुई थी, जबकि 9 मई को मनका का तिलक समारोह था। अंबा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को अंतिम संस्कार के लिए मायका पक्ष को सौंप दिया गया।
मायका पक्ष बोला- डेढ़ लाख दो, तब अंतिम संस्कार करने देंगे
घटना की सूचना पर ढूंढा गांव पहुंचे मृतका के मायके वालों ने जमकर हंगामा किया और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। लगभग 5 घंटे तक मृतका का शव उसके ससुराल ढूंढा गांव में पड़ा रहा।

सोनू और मनसा की शादी का कार्ड।
मृतका के पिता दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर नौडीहा गांव निवासी अशोक कुमार ने ससुराल वालों से 1.5 लाख रुपए की मांग की। बताया कि बेटी की शादी में डेढ़ लाख रुपए दहेज लड़के वालों को दिया था। अब बेटी ही नहीं रही तो पैसा और सामान वापस कर दीजिए इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने देंगे।
ससुराल वालों ने किसी तरह 50 हजार रुपए कैश, मृतका के लगभग 50 हजार के गहने उसके पिता को दिया। ससुराल वालों ने बचे हुए 50 हजार रुपए एक सप्ताह के अंदर देने का वादा किया। इसके बाद मनसा का अंतिम संस्कार किया गया।
ससुराल पक्ष के लोग बोले- मोबाइल से दूसरे लड़के से बात करती थी
मृतका के मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे, जबकि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि मृतका अपने घर में छिप-छिप कर मोबाइल से किसी दूसरे लड़के से बात करती थी। मना करने पर झगड़ा करती थी। 2 दिन पहले ही उसकी बड़ी बहन और जीजा उसे समझाने यहां पहुंचे थे। जानकारी मिली की बहन और जीजा ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

मृतका के घर के बाहर जुटी भीड़।
मृतका के पिता अशोक ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। सोनू तथा उसके पिता मिथिलेश मजदूरी का करते हैं।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस उक्त गांव पहुंची थी। शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस जब पहुंची थी तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। मृतका को बेड पर लेताया गया था। उसके गले पर रस्सी के दाग भी मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मामले में किसी ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।