Published On: Thu, May 29th, 2025

दो भाइयों की लड़ाई में फायरिंग, निर्दोष महिला की मौत: भाई के श्राद्ध में शामिल होने पटना से नालंदा आई थी; दरवाजे पर बैठी थी, अचानक गोलीबारी शुरू हो गई – Nalanda News


नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच संपत्ति बंटवारे के विवाद में हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। मृतका सरोजा देवी(60) पटना जिले के सरथुआ गांव की रहने वाली थी। अपने भाई के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए मायके तिरुखिया गांव आई

.

बहन दरवाजे पर बैठी थी, कुछ समझ ही नहीं सकी

मृतका के भाई नागेंद्र कुमार ने बताया कि 22 मई को बड़े भैया नरेश राम का निधन हो गया था। बहन श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मायके आई थी। मंगलवार की शाम गांव के विनोद महतो और मदन महतो के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि एक भाई ने गोली चला दी।

QuoteImage

फायरिंग के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मेरी बहन दरवाजे पर बैठी थी। कुछ समझ पाती उससे पहले गोली सीने में लग गई। बुलेट सीने के आरपार हो गई। आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।

QuoteImage

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

कई महीनों से चल रहा था विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, ‘संपत्ति बंटवारे को लेकर विनोद महतो और मदन महतो के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोपहर से ही दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है। दोनों पक्ष ने अपने-अपने समर्थकों को बुलाया था।

QuoteImage

रात 8 बजे अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। काफी संख्या में लोग तमाशबीन बनकर देख रहे थे। गोली चलते लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान निर्दोष सरोजा देवी को गोली गोली का शिकार बन गईं।’

QuoteImage

जांच में जुटी पुलिस

हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतका के बेटे ने FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूरे गांव में गम का माहौल

नरेश राम के निधन के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा था। अब बहन की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में गम का माहौल है। दुखद घटना के बाद ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाने में जुटे हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>