Published On: Thu, Nov 28th, 2024

दैनिक भास्कर डॉक्टर्स प्राइड अवॉर्ड-2024: 40 डॉक्टरों को किया गया सम्मानित; सम्राट चौधरी बोले- धरती के भगवान को सम्मान देना गर्व की बात है – Patna News


पटना में दैनिक भास्कर डॉक्टर्स प्राइड अवॉर्ड-2024 का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए 40 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मुख्य अतिथि

.

डॉक्टर्स को सम्मान देने का काम बहुत ही सराहनीय है

अपने संबोधन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हमलोगों ने भगवान को नहीं देखा है, लेकिन भगवान के रूप में डॉक्टरों को देखा है। इस कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर दैनिक भास्कर को धन्यवाद देना चाहता हूं। भास्कर का काम है जनता और सरकार कि समस्या को समझना, लेकिन ये डॉक्टर्स को सम्मान देने का काम बहुत ही सराहनीय है। डॉक्टर्स को सम्मान देना गर्व की बात है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का स्वागत करते हुए बिहार-झारखंड के स्टेट हेड बीएस शेखावत।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का स्वागत करते हुए बिहार-झारखंड के स्टेट हेड बीएस शेखावत।

बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर तरह की व्यवस्था शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार अपना काम कर रही है। इसी कड़ी में आयुष्मान भारत की शुरुआत की है। अब तक साढ़े 3 करोड़ और 90 प्रतिशत घर के लोग इससे जुड़े हैं। मैं चाहता हूं कि ये सुविधा गांव-गांव तक पहुंचे।

निष्पक्ष, स्वतंत्र और साहसी पत्रकारिता दैनिक भास्कर की पहचान

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि दैनिक भास्कर के बारे में हम सब लोग जानते हैं। भास्कर स्वतंत्र, निष्पक्ष और साहसी पत्रकारिता करता है। जो स्पष्ट तौर पर दिखता है। यही दैनिक भास्कर की पहचान भी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो रहा है। ऐसे में हमारे समाज में ऐसे समाचार पत्रों का होना बहुत जरूरी है। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि कार्यक्रम में मुझे बुलाया गया है।

डॉक्टर्स को मैं ईश्वर के रूप में देखता हूं। इसी बहाने ईश्वर को मुझे प्रणाम करने का मौका मिला है। चिकित्सक सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हैं तो वास्तव में सरकार का भी मनोबल बढ़ता है। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर जो कुछ भी करने की इच्छा रखते हैं, वह कर सकते हैं। सरकार सारी सुविधाएं उन्हें देगी। पैसे की वजह से कभी कोई काम नहीं रुकना चाहिए।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, दैनिक भास्कर के बिजनेस हेड, स्टेट हेड ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, दैनिक भास्कर के बिजनेस हेड, स्टेट हेड ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>